स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान की सफलता के लिए संकल्पित होना होगा :- डॉ. संजय कुमार पासवान
स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी :- डॉ. विकास सुधाकर
गांव को जागरूक किए बगैर स्वच्छता अभियान रहेगा प्रासंगिक :- डॉ. शैलेश कुमार सिंह
मधुबनी जिले के डी.बी. कॉलेज, जयनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम के पंचम दिन स्वयंसेवकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय, कुवाढ़ (उत्तरी) छात्र छात्राओं व स्वयंसेवको को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।
स्वयंसेवकों को उद्बोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार पासवान ने कहा कि, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान की सफलता के लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डॉ. विकास कुमार सुधाकर ने कहा कि, स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि, सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग जब तक जागरूक नहीं होगा, तब तक स्वच्छता अभियान प्रासंगिक रहेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पासवान, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति प्रकाश, डॉ. विकास कुमार सुधाकर, डॉ. मधुरंजन कुमार, डॉ. भोला नाथ ठाकुर, डॉ. कोमल, डॉ. तारकेश्वर राम सहित निधि, प्रेमचंद्र साह, विकास शाह, गुड्डू, मुकेश, मानस, इम्तियाज, सीमा, कंचन, पूजा, सौम्या, पल्लवी, रेखा कुमारी, सपना, नेहा कुमारी, रीना, संध्या, संगीता, निधि कुमारी, आरती सहित दर्जनों स्वयं सेवक और सेविकाएं उपस्थित रहे।
