पर्यावरण की सुंदरता तथा संतुलन को बढ़ाता है वृक्षारोपण :- डॉ. संजय कुमार पासवान
गलोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम से बचाव हेतू वृक्षारोपण जरूरी :- डॉ. कोमल कुमारी
मधुबनी जिले के डी.बी. कॉलेज, जयनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम के छठवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
स्वयंसेवकों को उद्बोधित करते हुवे कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पासवान ने कहा कि, वृक्षारोपण पर्यावरण की सुंदरता तथा संतुलन को बढ़ाता है, साथ ही ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करता है।
स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए डॉ. कोमल कुमारी ने कहा कि, सभी स्वयं सेवकों को अपने घर के आस पास कम से कम पांच वृक्षों का रोपण करने के साथ समाज को जागरूक करना चाहिए, ताकि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम को न्यूनतम किया जा सके।
द्वितीय सत्र में स्वयं सेवकों ने कुवाढ़ गांव में वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी रुप देने के क्रम में ग्रामवासियों के बीच वृक्षारोपण महाकुम्भ के अंतर्गत चर्चा परिचर्चा कर अभियान के लक्ष्य के बारे में बताया।
इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पासवान, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति प्रकाश, डॉ. विकास कुमार सुधाकर, डॉ. मधुरंजन कुमार, डॉ. भोला नाथ ठाकुर, डॉ. कोमल, डॉ. तारकेश्वर राम सहित निधि, प्रेमचंद्र साह, विकास शाह, गुड्डू, मुकेश, मानस, इम्तियाज, सीमा, कंचन, पूजा, सौम्या, पल्लवी, रेखा कुमारी, सपना, नेहा कुमारी, रीना, संध्या, संगीता, निधि कुमारी, आरती सहित दर्जनों स्वयं सेवक और सेविकाएं उपस्थित रहे।
