मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में बुनियाद केंद्र, पंडौल पर 33 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल दिया गया।
मौके पर जानकारी देते हुए एडीएसएस, आशीष प्रकाश अमन ने बताया कि इस मौके पर सदर अनुमंडल और जयनगर अनुमंडल के 46 लाभुकों को दूरभाष द्वारा बैटरी चलित ट्राईसाईकिल प्राप्त करने हेतु बुलाया गया था, जिनमें से 33 लाभुक ही ट्राइसाइकिल लेने आए। उन्होंने जानकारी दी कि वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। सभी लाभुकों को हेलमेट भी दिए गए और यातायात के नियमों को सही तरीके से अनुपालन करने की अपील की गई।
बैटरी चालित ट्राइसाइकिल पाकर सभी लाभुकों के चेहरे खिल उठे।

