अजय धारी सिंह
मधुबनी: बीते मंगलवार 21 मार्च 2023 को लाल बाबू प्रसाद के ज्वेलरी दुकान एवं आवास पर आयकर विभाग के द्वारा छापेमारी के दौरान उनके घर की महिलाओं ने अपने उपयोग एवं गिरवी रखे हुए जेबरात और कागजात को आयकर विभाग से छुपाकर दुसरे कमरे में रख दिया गया था। जिसे अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी किए गए आभूषण की कीमत करोड़ों रूपये आकीं जा रही थी। इस मामले में करीब 1 किलो सोना और 25 किलो चांदी के साथ आठ लोग को नगर थाना ने गिरफ्तार किया है।
21 मार्च 23 को नगर थाना के गदियानी वार्ड नम्बर 5 में सुभाष कुमार प्रसाद पिता लाल बाबू प्रसाद के घर से करोड़ों रूपये मुल्य की सोने एवं चाँदी की निजी जेवरात और बंधक वाला एवं पुश्तैनी जमीन का दस्तावेज अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसमें सुभाष कुमार प्रसाद ने नगर थाना मधुबनी को लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था, जिसका काण्ड संख्या 98/2023 दर्ज किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने त्वरित कारवाई करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया। जिस दल में नगर थानाध्यक्ष राजा, काण्ड अनुसंधानक शत्रुघ्न कुमार, जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, रहिका थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, खजौली थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह, कलुआही थानाध्यक्ष मृतुंजय सिंह एवं तकनीकी कोषांग के सिपाही सुरेश कुमार को शामिल किया गया। उक्त टीम के द्वारा अधिसुचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अवलोकन कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उक्त पुलिस टीम ने आठ लोगों के पास से लगभग 1 किलो सोना और 25 किलो चांदी के आभुषण को बरामद कर लिया गया। आभूषण की बरामदगी के बाद आवेदक को सीनाक्थ के लिए बुलाया गया और जो जेवरात बरामद नही हुए उनकी बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
प्रेसवार्ता करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि जिला के कई थानाध्यक्ष के सहयोग से सफलता हासिल कर करीब एक किलो सोने के गहने एवं पचीस किलो चाँदी के गहने बरामद की गई है। उन्होंने बताया की लहेरियागंज वार्ड नम्बर 3 निवासी कुन्दन कुमार ठाकुर पिता राम लाल ठाकुर के घर से 329 ग्राम सोने की जेबरात बरामद कर दोनो बाप बेटे को कब्जे में लिया गया। गदियानी स्थित साजन कुमार पिता किशोर साफी के घर पानी से भरी टंकी से झोला में 14 किलो 174 ग्राम सोना एवं चाँदी का जेबरात बरामद हुए। जिसमें साजन कुमार, रोहित कुमार दोनो पिता किशोर साफी, एवं किशोर साफी पिता स्व. गंगाधर साफी को हिरासत में लिया। वहीं संतोष कुमार ठाकुर पिता बैजनाथ ठाकुर साकिन बड़ा बजार मधुबनी के लहेरियागंज स्थित वाट्सन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजित कुमार साहु के किराए के मकान से सोने चुड़ी का कटा हुआ 27 ग्राम बरामद होने के बाद हिरासत में लिया गया। वहीं गदियानी स्थित राजा साह उर्फ राजा तेली के घर के सीढ़ी के उपर रखे ट्रंक से 5 किलो 279 ग्राम सोने चांदी की आभुषण बरामद किया गया। साथ ही विजय साह पिता स्वर्गीय रामजी साह साकिन राम कृष्ण महाविद्यालय को गिरफ्तार किया। मामले में रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित मोनु कुमार पासवान पिता हीरा पासवान के घर से 10 किलो 128 ग्राम सोना एवं चाँदी की जेवरात बरामदगी के बाद पप्पू उर्फ इन्द्र कुमार पासवान पिता स्वर्गीय बनारसी पासवान साकिन राजनगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज मंगरौनी रोड एवं मोनु कुमार पासवान पिता हीरा पासवान रहिका को जगतपुर गाँव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी लोगो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा की ऐसे अच्छे काम करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पदोन्नति के लिए आगे बात रखेंगे।

