मधुबनी जिले के जयनगर के डी.बी. कॉलेज में मिथिला स्टूडेंट यूनियन महाविद्यालय इकाई के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया गया।
बीते दिनों में प्रकाशित हुए स्नातक प्रथम खंड एवं द्वितीय खण्ड के रिजल्ट में घोर धांधली एवं अकर्मण्यता बरती गई है। जिसमे लाखों छात्र/छात्राओं को एब्सेंट, प्रमोटेड और रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया है, जिसमे डी.बी. कॉलेज, जयनगर के हजारों छात्रों को प्रमोटेड परीक्षा नियंत्रक के अकर्मण्यता के कारण कर दिया है।
विश्वविद्यालय लगातार विगत वर्षों से छात्र/छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है छात्र/छात्राओं के अच्छे से परीक्षा देने के बाबजूद उसे एब्सेंट, प्रमोटेड और पेंडिंग कर दी है। ऐसे ही डी.बी. कॉलेज, जयनगर के सैकड़ों एक्स रेगुलर स्टूडेंट को प्रमोटेड कर दी है, यह अकर्मण्यता और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मिथिला स्टूडेंट यूनियन बर्दास्त नही करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ऋषि कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का व्यवस्था पूरा चरमरा गया है, जो काफी निंदनीय है। आये दिन छात्रों के भविष्य के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन खिलवाड़ कर रही है। इसी क्रम में बीते दिन प्रकाशित स्नातक प्रथम खंड के लाखों छात्र/छात्राओं को परीक्षा देने के बाबजूद एब्सेंट, पेंडिंग और प्रमोटेड कर दिया है, जो कि अभी तक विश्वविद्यालय अपनी गलती को सुधार नही की और ठीक उसी प्रकार द्वितीय खंड के रिजल्ट में भी वही कर दिया है। विश्वविद्यालय अपनी सारी गलतियों को तीन दिनों के अंदर सुधार कर ले, अन्यथा आगामी 03 अप्रैल 2023 से मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी पूरी अकर्मण्यता दिखा रही है। विश्वविद्यालय डी.बी. कॉलेज, जयनगर के सभी एक्स रेगुलर स्टूडेंट्स को धांधली बरतते हुए प्रमोटेड कर दिया है, अपनी गलती अविलंब सुधार करे।
वहीं यूनियन के महाविद्यालय अध्यक्ष राजू पासवान ने कहा कि आज हमलोग केवल पुतला दहन किया है। अगर विश्वविद्यालय अपना गलती सुधार नही करती है, तो जोरदार प्रहार के लिए परीक्षा नियंत्रक तैयार रहे।
मौके पर उपस्थित पूर्व परिसद सदस्य अमित भंडारी ने कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा पूरा बर्बाद हो चुका है। आज हमलोगों ने पुतला दहन किया सममय व्यवस्था ठीक कर ले यूनिवर्सिटी, अन्यथा तैयार रहें 03 अप्रैल 2023 को आ रहे हैं पीताम्बरधारी।
मौके पर उपस्थित अंकित सिंह,मुकेश कुमार,कृष्णा पंडित,चंदन पंडित,सिद्धार्थ कुमार,अभिषेक चौधरी,सोनू कुमार,मुकेश,पंकज कुमार साह,रौशन ठाकुर, धीरज,गणेश,अंकित,ऋषव, चांदनी,शिवानी,मनीषा एवं सैकड़ों के संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद थे।

