मधुबनी जिले के राटी मे नाबार्ड द्वारा प्रयोजित मधुबनी पेंटिग उत्पादक संगठन एवं समान्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ एवं डॉ. सुनील कुमार(मुख्य महाप्रबंधक,नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय पटना) ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में मधुबनी पैंटिंग के कलाकार उपस्थित थे। इस समान्य सुविधा केंद्र पर सभी बुनियादी सुविधा कलाकार को दी जायेगी। कलाकार यहाँ पेंटिंग बनाएंगे और उसे बजार में बेचने के बाद जो आय प्राप्त होगी, उसे कलाकारो के बीच दिया जाएगा। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा की उद्योग विभाग निवेश को प्रोत्साहन देने की योजना पर कार्य कर रही है। बिहार के हर जिले में निर्यात केंद्रित उद्योग को बढ़ावा देने के लिये प्रयासरत है। वही नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने कहा की कलाकार सामूहिक रूप से एक कंपनी बनाकर जिसमे सारी हिस्सेदारी कलाकारों की होगी काम करेगी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। नाबार्ड हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये तैयार है।
इस मौके पर सैकड़ो नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

