Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के बिस्फी में कैशपौर माइक्रो क्रेडिट संख्या के द्वारा बिस्फी में अपनी सदस्यों को भी जागरूक तथा उनके हितों में ध्यान को रखते हुए नए दिशानिर्देश के बारे में जानकारी देते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद शिव शंकर राय ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बिस्फी प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। कैशपौर हमेशा गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों को सहायता एवं स्वास्थ एवं शिक्षा सुविधाएं भी प्रदान करती हैं, जिसे सदस्यों की आर्थिक स्थिति को…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली गलत अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर बहाल प्रखंड के मध्य विद्यालय गोबरोड़ा की शिक्षिका सुशीला कुमारी के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना, कैंप मधुबनी के पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र राम के द्वारा स्थानीय थाना में शुक्रवार को एक मामला दर्ज करवाया गया है। दर्ज मामले में संबंधित शिक्षिका पर नियोजन में संलग्न अनुभव प्रमाण पत्र में कूटरचना कर कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र को असली के रूप में प्रयोग कर धोखाधड़ी से नियोजन का लाभ प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है। मामले में नामजद शिक्षिका सुशीला कुमारी के अनुभव प्रमाण पत्र की जांच के क्रम में…

Read More

मधुबनी जिले के उच्च विद्यालय जयनगर स्थित ऐतिहासिक क्रीड़ा मैदान में जयनगर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत रूप से उदघाटन मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, जयनगर चैम्बर के अखिलेश सिंह एवं अनिल बैरोलिआ, भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार साह, विधायक प्रतिनिधि उद्धव कुंवर, पूर्व वार्ड पार्षद गणेश पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उदघाटन मैच का आयोजन मधुबनी और बेनीपट्टी के टीमों के बीच हुआ, जिसमें बेनीपट्टी की टीम विजयी रही। खिलखिलाती धूप के बीच दोपहर 12बजे बजे मुख्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का विधिवत उदघाटन किया। उदघाटन मैच मधुबनी और…

Read More

चैती दुर्गा एवं रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को जयनगर थाना परिसर में एसडीएम बेबी कुमारी एवं डीएसपी विपल्व कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व त्योहार मनाने की अपील लोगों से की गई। रामनवमी पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर एसडीओ बेबी कुमारी ने कहा कि जुलूस में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील पूजा समिति से की गई। एसडीपीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने…

Read More

चैती शारदीय नवरात्र पर्व रामनवमी शांतिपूर्वक मनाये जाने को लेकर कलुआही थाना पर शनिवार को कलुआही के बीडीओ मनीला राज, सीओ विकेश कुमार एवं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलुआही प्रखंड के कलुआही चौक स्थित रामजानकी कुटी मंदिर, मधेपुर एवं लोहा में चैती नवरात्रा मनाया जा रहा है।बैठक में तीनों पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं अफवाह फैलाने वालों तथा असामाजिक तत्वों पर…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में बुनियाद केंद्र, पंडौल पर 33 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल दिया गया।मौके पर जानकारी देते हुए एडीएसएस, आशीष प्रकाश अमन ने बताया कि इस मौके पर सदर अनुमंडल और जयनगर अनुमंडल के 46 लाभुकों को दूरभाष द्वारा बैटरी चलित ट्राईसाईकिल प्राप्त करने हेतु बुलाया गया था, जिनमें से 33 लाभुक ही ट्राइसाइकिल लेने आए। उन्होंने जानकारी दी कि वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। सभी लाभुकों को हेलमेट भी दिए गए और यातायात के नियमों को सही तरीके से अनुपालन करने की अपील…

Read More

पर्यावरण की सुंदरता तथा संतुलन को बढ़ाता है वृक्षारोपण :- डॉ. संजय कुमार पासवान गलोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम से बचाव हेतू वृक्षारोपण जरूरी :- डॉ. कोमल कुमारी मधुबनी जिले के डी.बी. कॉलेज, जयनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम के छठवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।स्वयंसेवकों को उद्बोधित करते हुवे कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पासवान ने कहा कि, वृक्षारोपण पर्यावरण की सुंदरता तथा संतुलन को बढ़ाता है, साथ ही ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करता है।स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए डॉ. कोमल कुमारी ने कहा कि, सभी स्वयं सेवकों…

Read More

जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में प्रखण्ड के अध्यक्षों, प्रखण्ड प्रभारियों, प्रदेश प्रतिनिधियों, जिला के पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसमेबिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नामित जिला प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य प्रवीण सिंह कुशवाहा के उपस्थित में हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रवीण सिंह कुशवाहा नेहाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड के कटैया पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रिंकू देवी ने की। उद्घाटन दीप जलाकर विधायक अरुण शंकर प्रसाद, बीडीओ अजित कुमार,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,मुखिया रिंकू देवी,विधायक प्रतिनिधि संजय महतो,हरिश्चंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 का उदेश्य गांव को स्वच्छ बनाने का है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांव के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होने की जरुरत है। अवशिष्ट प्रबंधन…

Read More

मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड क्षेत्र के मलमल गाँव के मुसहरी टोल के सरोज चौधरी ने ड्रीम-11 खेलकर एक करोड़ रूपये जीत चुका है। उन्होंने बताया कि उनके एकाउंट में कुछ पैसा रुपया आ चुका है। बताया जा रहा है कि सरोज चौधरी पहले गाँव में ही रहकर सब्जी का दुकान करता था।बाद में उन्होंने दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। गाँव में उनकी पत्नी एक छोटा सा दुकान करके अपने बच्चों का पालन पोषण करता था। सरोज चौधरी ने बताया कि वे इस रुपये से बच्चों को पढ़ायेगा, साथ ही एक दुकान खोलकर अपने परिवार को भरण पोषण करेगा।गाँव…

Read More