Author: joshilivenews

•सिंथेटिक पायरोथायराइड (एसपी) कीटनाशक का होगा छिड़काव• अगले 60 दिनों तक प्रभावित इलाकों में चलेगा अभियान• हर पीएचसी पर मुफ्त जांच सुविधा उपलब्ध• कालाजार उन्मूलन के लिए भारत सरकार का मानक प्राप्त• सरकार द्वारा रोगी को मिलती है आर्थिक सहायता मधुबनी जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान लिए सिंथेटिक पायरोथायराइड (एसपी) कीटनाशक छिड़काव शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत जिले के पंडोल प्रखंड के मोहनपुर गांव से जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने किया, साथ ही शुक्रवार को अभियान लौकही,पंडोल व राजनगर में भी शुरू कर दी गई है। शेष चिन्हित प्रखंडों में…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली मे गुरुवार को मदना दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष सहित प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के पद निर्वाचित सभी को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनीष कुमार ने राम कृपाल सिंह अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के लिए सुभाष चंद्र सिंह,गणेश मंडल,हीरालाल मंडल,मिश्री मंडल, महिला सदस्य हिरा देवी,लीला देवी एवं बिन्दा देवी को प्रखंड कार्यालय के प्रकोष्ठ में प्रमाण पत्र दिया गया।

Read More

आगामी 17 एवं 18मार्च 2023 को नगर भवन, मधुबनी में महिला सशक्तिकरण को समर्पित दो दिवसीय “महिला महोत्सव सह सेमिनार” का आयोजन होगा,जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान होली के कार्यक्रम आयोजित होने से इस आयोजन की तारीख नए सिरे से तय की गई है। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय महिला महोत्सव सह सेमिनार जिले में अलग अलग क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को जानने सुनने का एक विशेष अवसर होगा। जिले में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाए। इस…

Read More

मधुबनी जिले हरलाखी थाना क्षेत्र के एनएच 227 मार्ग स्थित फुलहर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर गिट्टी रहने के कारण यात्री से भरा टेम्पू पलट गया, जिससे टेम्पू में सवार दो यात्री जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हटबरिया गांव निवासी 60 वर्षीय महिला रेसमा देवी, व पांच वर्षीय बालक अनीश कुमार के रूप में बताया गया है। वहीं टेम्पू चालक पिपरौन गांव का बताया जा रहा है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेम्पू पिपरौन की ओर से साहरघाट की ओर जा रहा था। इसी क्रम में एनएच पर…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदौर (उसराही कार्यक्षेत्र) के प्रांगण में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के द्वारा नागरीक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आई.एस.पनमेई (कमांडेंट) के निर्देशानुसार डॉक्टर (मेजर) सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा भदौर और उसराही के आसपास के गावों के नागरिको को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा नि:शुल्क इलाज किया गया तथा आवश्यक औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 107 स्थानीय लोगो ने भाग लिया, जिसमे पुरुष-34, महिलाये-37, एवं बच्चे-36 लाभान्वित…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खजौली के परिसर में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मनीष कुमार और सीएचसी प्रभारी डॉ. ज्योतेंद्र नारायण ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बीडीओ मनीष कुमार ने स्कूली छात्रा को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर विधिवत रूप से शुरुआत किया। इस दौरान बीडीओ मनीष कुमार ने कहा की इस कार्यक्रम के तहत 16 मार्च से 19 मार्च तक 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। वही उन्होंने कहा की 1से 5 वर्ष के…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार और प्रमुख कुमारी उषा ने संयुक्त रूप से राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खजौली का किया अचौक निरीक्षण। अपने निरीक्षण के दौरान स्टोक पंजी,शिक्षक की उपस्थिति सहित एमडीएम की गुवतापूर्ण की जांच किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न के स्टोक पंजी व मध्याह्न भोजन की गुणवता व शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक मिला। वही बीडीओ ने बताया की विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर विद्यालय प्रधान को निर्देशित किया गया की बच्चों की उपस्थिति में अधिक से अधिक इजाफा करें। वही प्रखंड प्रमुख कुमारी ने बताया की अभी बच्चों को…

Read More

मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखण्ड के सर्वसीमा गाँव के मोदनाथ ठाकुर की बड़ी बेटी भावना मैथिली गीति साहित्य के क्षेत्र में अब किसी परिचय का मोहताज नहीं रही। भावना का जन्म 24:10:1976 को हुआ। इनके पिता मोदनाथ ठाकुर चंद्रधारी मिथिला महाविद्यालय, दरभंगा में कार्यरत थे और बहुमुखी प्रतिभासम्पन्न हैं। भावना 1992 ई. में उजान हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर अन्तरस्नातक एवं स्नातक “प्रतिष्ठा” (मैथिली) परीक्षा सीएम कॉलेज से एवं एम.ए. की परीक्षा पटना विश्वविद्यालय से पास की। भावना की शादी 1995 ई. में दरभंगा ज़िला के भटपुरा गाँव निवासी केशव कुमार झा से हुई, जो दवा कंपनी में…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में बीते 14 मार्च की शाम शराब तस्कर ने बाइक से ठोकर मार एक वृद्ध को जख्मी कर फरार हो गया, जिससे ईलाज के दौरान जख्मी वृद्ध का मौत हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी 84 वर्षीय मुनाई राम के रूप में किया गया है। इस संबंध में मृतक के पुत्रवधू दुखनी देवी ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम मृतक अपने गांव में भंडारे खाने गए हुए थे, जहां से…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र स्थित अम्बेडकर चौक के समीप खाली जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने हेतु महादलित परिवार बांस-बल्ला लेकर पंहुच गये। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची लौकहा पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर वापस लौटाया। थानाध्यक्ष लौकहा ने बताया किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह फैला दिया गया था कि अम्बेडकर चौक के समीप सरकारी जमीन खाली है। फिर क्या था महादलित परिवारों के द्वारा बांस बल्ला लेकर जमीन पर अवैध कब्जा करने पंहुच गये। त्वरित करवाई करते हुए सभी को समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया।

Read More