- बाइक पर बंधे 106 बोतल शराब समेत बाइक जब्त
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में बीते 14 मार्च की शाम शराब तस्कर ने बाइक से ठोकर मार एक वृद्ध को जख्मी कर फरार हो गया, जिससे ईलाज के दौरान जख्मी वृद्ध का मौत हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी 84 वर्षीय मुनाई राम के रूप में किया गया है। इस संबंध में मृतक के पुत्रवधू दुखनी देवी ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम मृतक अपने गांव में भंडारे खाने गए हुए थे, जहां से वह अपने पुत्र सुरेश राम के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में उमगांव की ओर से लापरवाही से बाइक चलाते आ रहे चालक ने ठोकर मार दोनों को जख्मी कर बाइक छोड़ फरार हो गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घटना में प्रतियुक्त बाइक के सीट पर बंधे एक बैग से 106 बोतल शराब बरामद हुआ।
इस बाबत थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।
