- एनएच 272 पर गिट्टी बिखरे होने के कारण हुआ हादसा
- फुलहर गांव की घटना
- घटना स्थल पर लोंगो की उमड़ी भीड़
मधुबनी जिले हरलाखी थाना क्षेत्र के एनएच 227 मार्ग स्थित फुलहर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर गिट्टी रहने के कारण यात्री से भरा टेम्पू पलट गया, जिससे टेम्पू में सवार दो यात्री जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हटबरिया गांव निवासी 60 वर्षीय महिला रेसमा देवी, व पांच वर्षीय बालक अनीश कुमार के रूप में बताया गया है। वहीं टेम्पू चालक पिपरौन गांव का बताया जा रहा है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेम्पू पिपरौन की ओर से साहरघाट की ओर जा रहा था। इसी क्रम में एनएच पर गिट्टी बिखरे होने के कारण टेम्पू अनियंत्रित होकर पलटी मार दिया, घटना के बाद अफरा तफरी मच गया। आनन-फानन में सभी जख्मियों को ईलाज हेतू साहरघाट के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि फुलहर नचारी चौक से पेट्रोल पंप के बीच उक्त मार्ग पर गिट्टी व बालू होने के कारण आए दिन सड़क हादसा होता रहता है। लोगों ने सड़क से गिट्टी बालू हटवाने का मांग प्रशासन से किया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
