Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के स्थानीय सुक्की ग्राम निवासी व भारतीय रक्षा मंत्रालय में सहायक लेखा पदाधिकारी के पद पर पठानकोट में पदस्थापित जय कुमार सिंह (37) का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। वे कैंसर रोग से पीड़ित थे और पिछले कई महीनों से उनका मुम्बई के कैंसर अस्पताल से ईलाज चल रहा था। वे अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके पैतृक गांव सुक्की में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ढाई वर्षीय पुत्र नितांत ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पश्चात पत्नी अंजू कुमारी एवं पुत्री तन्नु प्रिया का रो रोकर…

Read More

राष्ट्रीय टीबी मुक्त अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने पर सब नेशनल सर्टिफिकेट के अंतर्गत मधुबनी जिले को ब्रॉन्ज श्रेणी के लिए चयनित किया गया है, जिसके लिए मधुबनी के 10 प्रखंड के 10 चयनित गांव में टीबी के मरीजों की खोज की गई। 20 दिन तक सर्वे किया गया सर्वे के दौरान 9 मरीजों को चिन्हित किया गया।विदित हो कि प्रति वर्ष केंद्र सरकार के द्वारा टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य करने के लिए जिलों के यक्ष्मा विभाग व राज्य स्वास्थ्य विभाग को पुरस्कृत किया जाता है।संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. जी.एम. ठाकुर ने बताया…

Read More

मधुबनी जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपल्व कुमार ने विभिन्न थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान जयनगर अनुमंडल के सभी थाना के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान डीएसपी विपल्व कुमार का मुख्य रूप से फोकस लंबित मामलों के निष्पादन पर रहा। वहीं होली पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने थानाध्यक्षों को विशेष दिशा-निर्देश दिया। डीएसपी ने होली पर्व पर शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। त्योहार के दिन हुड़दंग मचाने व अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया। चोरी-छुपे शराब बेचने व पीने वालो पर कड़ी नजर रखने का…

Read More

बासोपट्टी थाना पुलिस ने बीते दिनों बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बभन्दैई पुल के पास हुई छिनतई घटना के साथ साथ केनरा बैंक से 54 हजार रुपए निकासी कर जा रहे युवक से छिनतई मामले का खुलासा कर लिया।पुलिस ने इस मामले में दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।बासोपट्टी थाना में बीते दिनों पैसा छिनतई मामले के दो मामला दर्ज किया गया था। एक भारतीय स्टेट बैंक व दूसरा केनरा बैंक से जुड़ा हुआ था।एसबीआई बैंक से 42 हजार रुपए निकालकर जा रहे युवक से दो बदमाश ने पैसा का थैला छिनकर कर भाग गए।साथ ही कैनरा बैंक से 54000…

Read More

जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला लोकायुक्त कोषांग, जिला विधि शाखा, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला स्थापना शाखा, जिला लोक सूचना कोषांग से संबंधित मामलों की बारी-बारी समीक्षा की गई।इस दौरान सभी शाखाओं की प्रमुख गतिविधियों के साथ साथ एमजेसी, सीएमजेसी, एलपीए, मानवाधिकार, सिपिग्राम आदि से संबंधित मामलों की व्यापक समीक्षा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों के ससमय…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना एवं औंसी ओपी परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार ने किया। मौके पर जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ताओं के इलावे गणमान्य लोगों ने भी इस बैठक में भाग लिया। वहीं होली पर्व में लोगों ने दोनों समुदायों के बीच के शांति सद्भावना कायम रखने का अपील किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए शराब कारोबारी एवं तस्करों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं। बीडीओ ने कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय के नृतुत्व में शान्ति विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं शराब माफियों पर नकेल कसने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही हैं। इस दौरान घाट भटरा गांव स्थित एक तारी दुकान में छापेमारी कर 17 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। वही गिरफ़्तार शराब धंधेबाज की पहचान घाट भटरा गांव निवासी राजेश महतो के रूप में की गई हैं। इस मौके पर बिस्फी थानाध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत…

Read More

मधुबनी ज़िला के इंडिया नेपाल बार्डर स्थित लौकहा थाना क्षेत्र के लौकहा बाजार की हैं, जहां लौकहा एसएसबी 18वी बटालियन के जवानों ने बॉर्डर से 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के लौकहा बाज़ार में एक ट्रक से अनलोड हो रहे ड्रग्स की खेप बरामद की।जानकारी के मुताबिक एसएसबी की नाका पार्टी की नज़र ट्रक से उतारे जा रहे कार्टून पर पड़ी तो शक होने पर पूछताछ शूरू की। वहीं कार्टून खोलने पर छः कार्टून में बंद 540 बोतल डायलेक्स डीसी नामक प्रतिबंधित दवा बरामद हुई।इधर एसएसबी को देखते ही ट्रक चालक फरार हो गया जबकि एसएसबी ने बीआर-06-जीई-2548 नम्बर की…

Read More

जमाना सिर्फ उड़ान देखते हैं। ऐसा ही कुछ कारनामा कर रहे हैं मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के बौरहा गांव के सुरेंद्र कुमार। पढ़ाई-लिखाई कर कुछ बड़ा करने का सपना देखा सुरेंद्र को जब ये महसूस हुआ की आर्थिक कमी सफलता में बाधा बनती है, फिर क्या उन्होंने ठान लिया और फिर लिख दी सफलता की अनगिनत कहानियां।इस बार सीटीएट का रिजल्ट आया है। कई बच्चों ने बाजी मारी। पर सुरेंद्र ने तो कमाल ही कर दिया।सुरेन्द्र खुटौना बाज़ार में पेट्रोल पंप के पास सक्सेस प्वाइंट नामक कोचिंग संस्थान चलते हैं, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी मे रविवार को कलना के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में कर्मेश्वर मानव सेवा संस्थान जयनगर के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष पंडित चंदेश्वर बाबा ने किया। इस समारोह में संस्था के सभी सदस्यों के साथ-साथ वहां के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार हम सभी को एकता का संदेश देता है। रंगों की कर तरह हमें भी एक दूसरे का साथ मिलजुलकर रहना चाहिए। होली का त्योहार अपने आप में अनुपम एवं अद्वितीय…

Read More