Author: joshilivenews

हरलाखीथाना की पुलिस ने तीन बोतल शराब व एक बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी लालबाबू राम व राजकुमार मुखिया के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर एएसआई रामप्रवेश प्रसाद सशस्त्र बल के साथ मनोहरपुर गांव के रास्ते में वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो शराब धंधेबाज गांव की ओर जा रहा था.जहां पुलिस को देख दोनों धंधेबाज बाइक छोड़ मौके से भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस बल ने तत्परता से दोनों…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड मे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं इंदिरा आवास योजना की समीक्षा को लेकर बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के अपूर्ण कुल 169 आवास लाभुकों के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करने का निर्देश दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना अंतर्गत पात्र लाभुकों का भौतिक सर्वेक्षण करने का भी निर्देश आवास सहायकों को दिया गया।इस मौके पर आवास पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, आवास सहायक उमेश ठाकुर, अनंत कुमार, अरविन्द कुमार चौधरी, राम किशुन प्रसाद, पुरुषोत्तम…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के विशौल गांव में एक समुदाय के लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के शुक्रवार रात की है। दरअसल हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार व खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार दोनों किसी केस के अनुसंधान में गए हुए थे, जहां से दोनों थानाध्यक्ष वापस आ रहे थे। इसी क्रम में विशौल गांव स्थित एनएच-227 मार्ग पर करीब दो सौ के संख्या में महिला पुरूष भोजपुरी अश्लील गीतों पर नाच रहे थे, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो रहा था। इसी दौरान थानाध्यक्ष की गाड़ी पहुंची, जहां समझाने बुझाने पर डीजे पर…

Read More

-छात्राओं की सुविधा के लिए लगेगी वेंडिंग मशीन, मशीन खरीदने कॉलेज को मिली प्रशासकीय स्वीकृति-बीएमएसआईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने सभी प्राचार्य/अधीक्षक को लिखा पत्र मधुबनी जिले के छ: मेडिकल संस्थान में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग और उसे नष्ट करने की मशीन लगाई जाएंगी। सभी सरकारी एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल, जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल, पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास में महिला सशक्तिकरण के तहत पर्याप्त संख्या में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन स्मोक कंट्रोल यूनिट का क्रय एवं अधिष्ठापन करने का विभागीय निर्देश दिया गया है। इसके लिए बीएमएसआईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक आपूर्ति श्रृंखला ने पत्र जारी कर…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी स्थित जदयू कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।होली मिलन समारोह में प्रखंड क्षेत्र के जदयू नेता सहित ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद थे। महिला व पुरुष एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया नवल किशोर झा ने समाज के लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से भेद-भाव भूलकर लोगों से एक दूसरे के साथ गले मिलकर खुशियां मनाने का भी आह्वान किया साथ ही जदयू नेता आलोक मुन्ना व के.डी. ठाकुर ने भी समाज के लोगों…

Read More

आपसी कटुता को भुलाकर मनाए होली :- डॉ. विमलेंदु मिश्र सामाजिक समरसता के साथ स्नेह, प्रेम और भाईचारा का संचार कर होली मनाए :- डॉ शैलेश कुमार सिंह आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अनुषांगिक इकाई डी.बी. कॉलेज, जयनगर में अतिथि शिक्षक संघ के द्वारा फूलों की होली खेलकर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविदों के द्वारा एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया गया।स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ट शिक्षाविद् पूर्व प्रधानाचार्य प्रो० विमलेंदु मिश्र ने कहा कि, होली प्रेम और सद्भावना का त्योहार है, इस अवसर पर आपसी कटुता को भुलाकर…

Read More

केन्द्र सरकार ने 1मार्च से घरेलू सिलेंडर में 50 रूपए एवं कमर्शियल गैस में 350 रूपए की वृद्धि की है, जिसको लेकर शनिवार को जयनगर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी शहर परिषद ने स्थानीय युनियन टोल स्थित महेंद्र चौक पर शहर मंत्री श्रवण साह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर के दामों में कमी करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।इस अवसर पर शहर मंत्री श्रवण साह ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से मंहगाई की मार झेल रहे आम लोगों पर बहुत बड़ा…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली के स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र के सभागार में प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रखंडाधीन विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बनाकर लाए गए शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में जिला स्तरीय टीएलएम मेला के लिए उत्कृष्ट टीएलएम का चयन भी किया गया। मेला आयोजन समिति के सदस्य बैद्यनाथ बासुकी ने बताया की छह मार्च 2023 को जिला में टीएलएम मेला का आयोजन होगा। यहां से चयनित टीएलएम का प्रदर्शन जिला में होगा। उन्होंने कहा की शिक्षकों द्वारा विकसित टीएलएम बच्चों के सीखने व अध्यापकों के…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली मे तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, जिला पार्षद दीपक कुमार सिंह एवं पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा की खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।जिला पार्षद श्री सिंह ने कहा की छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरुरी है। खेल से बच्चों का मानसिक विकास होता है।…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना मे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार अमर ने किया। संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कामत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनआईएसओ प्रशिक्षित तथा अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा से हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की तथा मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी 11 मार्च को मधुबनी समाहरणालय एवं 15 मार्च को पटना के बिहार विधानसभा के बजट सत्र का घेराव करने का ऐलान…

Read More