मधुबनी जिले के खजौली मे तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, जिला पार्षद दीपक कुमार सिंह एवं पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा की खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जिला पार्षद श्री सिंह ने कहा की छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरुरी है। खेल से बच्चों का मानसिक विकास होता है। सीओ मनीष कुमार ने कहा की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनमें खेल के प्रति जिज्ञासा पैदा की जानी चाहिए। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-17 एवं अंडर-19 आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच एथलेटिक्स, बालीबॉल, कबड्डी, बैडमिन्टन, खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आनेवाले छात्र-छात्रों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक श्रवण कुमार, सत्यम कुमार, देवेन्द्र ठाकुर, कौशल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार, पवन कुमार सढान, जीबछ सिंह सक्रिय रुप से जुटे थे।
इस मौके पर शिक्षक सतीश कुमार सिंह, अरुण राम, खुशबू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
