Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिला के पहले शौचालय चिकित्सालय का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसका उदघाटन जिला पदाधिकारी मधुबनी, उप विकास आयुक्त एवं स्थानीय प्रखंड प्रमुख द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। उदघाटन पश्चात प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा की शौचालय चिकित्सालय की परिकल्पना अद्वितीय है। इस केन्द्र के माध्यम से शौचालय की महत्ता, जागरुकता, सही तकनीक से युक्त गुणवत्तापूर्ण शौचालय के निर्माण की जहां जानकारी मिलेगी। वहीं शौचालय…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 बोरी में रखे 1800 बोतल शराब को जब्त किया है। वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम एएसआई ध्यानी पासवान सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि उमगांव निवासी नईम शेख,रेशमा खातुन व राजेन्द्र सहनी तीनों नेपाल से भारी मात्रा में शराब लेकर आया है और राजेन्द्र सहनी के घर के पीछे जलावन की ढेर में सभी बोरियों को…

Read More

मधुबनी नगर के शिवगंगा बालिका पल्स टू उच्च विद्यालय के प्रांगण मे छात्राओं द्बारा विशाल विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान मेला का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर रजनी झा द्बारा किया गया। छात्राओं द्बारा जल-जीवन हरियाली एवं विज्ञान प्रदर्शनी के अन्तर्गत सोलर सिस्टम,टाइप,मोशन,एनिमल सेल,प्लांट सेल,फॉरेस्ट इको सिस्टम,प्रदूषण,रेन वाटर,हार्वेस्टिंग,सोलर पैनल,एफोरेसटेसन,एस्केलेटर,शेव अर्थ समेत एक पर एक ज्ञानवर्धक स्टॉल लगाया गया था।आपको बता दे की विद्यालय की शिक्षिका डाक्टर मीनाक्षी के द्वारा औषधीय पौधों का भी प्रदर्शनी लगाया गया था। कक्षा नवम की छात्रा कुलशुम के द्वारा गणित विषय के उपर जो प्रदर्शनी लगाया गया था, उसमें उसने बताया कि अभी…

Read More

मधुबनी जिले के सभी 168 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर प्रत्येक माह के 14 तारीख को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला में अगले दो माह तक निम्न दो विषयों पर प्रमुखता के साथ काम करना है। जिसमें पहला है हाइपर टेंशन, डायबिटीज स्क्रीनिंग, आभा आईडी बनाना और टेली कम्युनिकेशन पर जोर दिया जाना। जबकि दूसरा है किशोर एवं युवा से संबंधित स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी सेवाओं तथा कुष्ठ उन्मूलन गतिविधि के संचालन हेतु लोगों को जागरूक करना। कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर दिए निर्देश : इस बाबत राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह…

Read More

गौरतलब हो कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को स्वच्छ,भयरहित एवम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर 18 से 25 सितंबर- 2022 तक नगर पंचायत क्षेत्र बेनीपट्टी,जयनगर,घोघरडीहा एवम फुलपरास के शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों को अपने संबधित स्थानीय थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने संबधित आदेश जिला दंडाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा दिया गया था। जिला दंडाधिकारी द्वारा इसको लेकर 11 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी,जिसके आलोक में शास्त्रों का भौतिक सत्यापन भी करवाया गया था। जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी थानाध्यक्ष एवं संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि…

Read More
Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन में सरपंच संघ का एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भोगेन्द्र पासवान ने किया। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया 23 दिसंबर को सरपंच संघ का स्थापना दिवस किसान भवन में बड़ी ही धूमधाम से पहली बार जयनगर में मनाया जाए। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सरपंच संघ के प्रतिनिधि और जिला प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जायेगा।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष भोगेन्द्र पासवान ने बताया कि 23 दिसंबर को जयनगर में आयोजित संगठन के स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न ग्राम कचहरी से संबंधित समस्याओं…

Read More

मधुबनी जिले के कलुआही से बेलाही होते हुए मधुबनी जाने वाली मुख्य सड़क में कलुआही थाना क्षेत्र के बेलाही गाँव में बाइक से गिरने से बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना मंगलवार शाम की है प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया एक बाइक सवार बाइक से मधुबनी से कलुआही की ओर जा रहा था की बेलाही स्कूल से आगे करीव 100 मीटर आगे जाने पर अचानक बाइक से गिर गया और बाइक चालक की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। जिससे सड़क जाम हो गया लोगों में इसकी सूचना कलुआही थाना की पुलिस को…

Read More

आए दिन सरकारी योजनाओं में अनियमितता और धांधली का मामला देखने को मिलता रहता है। इसी तरह का एक और मामला प्रकाश में आया है। मधुबनी जिले के माधवापुर प्रखंड क्षेत्र के अंदौली से पतार तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य मुख्यमंत्री सड़क संपर्क योजना अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमे अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जितेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, बैद्यनाथ पासवान, रणवीर पसवान, महेश्वर, रामबिनय ठाकुर, त्रिपुरारी ठाकुर, जतन पासवान, पिंटू पासवान, लक्ष्मण ठाकुर, सुनील पासवान समेत अन्य लोगों ने…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने सोमवार को संध्या गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के खजौली गांव स्थित समुदायिक हटिया के पास शराब की नसा में धुत होकर हो-हंगामा मचा रहे एक पियक्कड़ युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शराबी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के खजौली गांव निवासी पंकज कुमार सिंह उर्फ अभिषेक के रूप में हुआ है। वही गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे एसआई सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार संध्या करीब 8बजे के आसपास जब खजौली गांव स्थित समुदायिक हटिया के पास पहुंचा , तो देखा कि एक…

Read More