
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 बोरी में रखे 1800 बोतल शराब को जब्त किया है। वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम एएसआई ध्यानी पासवान सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि उमगांव निवासी नईम शेख,रेशमा खातुन व राजेन्द्र सहनी तीनों नेपाल से भारी मात्रा में शराब लेकर आया है और राजेन्द्र सहनी के घर के पीछे जलावन की ढेर में सभी बोरियों को छुपा रहे है। सूचना की पुष्टि हेतू जब पुलिस पहुंची, तो अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों धंधेबाज फरार हो गए। फिर पुलिस ने सूचक के बताए गए निशानदेही पर खोजबीन किया, जहां से 60 पेटी शराब बरामद हुआ। फिर पुलिस ने शराब को जब्त कर वापस थाना पहुंची। फिर रात्रि गशती के क्रम में पुअनि अरुण दुबे ने उक्त तीनों शराब धंधेबाज के घर छापेमारी की, जहां राजेन्द्र सहनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य दो नामजद अभियुक्त फरार पाया गया।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि फरार दोनों धंधेबाज को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
