Author: joshilivenews

जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के द्वारा आज आजादी आंदोलन के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना ,भारत रत्न अबुल कलाम आजाद का 134वां जयंती जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई।सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने शिद्दत से याद कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. झा ने मौलाना आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के आजादी आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ जनांदोलन खड़ा कर जनमत संग्रह कर अंग्रेजी हुकूमत…

Read More

मधुबनी जिलेवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो, अब सदर अस्पताल में डीएनबी प्रशिक्षण संस्थान खुलेगा। कोर्स को लेकर शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम के दो सदस्यों प्रभाकर सिन्हा और रितेश रुखरियाल ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य ने बताया डीएनबी मास्टर डिग्री प्रोग्राम होता है, जिसे राज्य सरकार ने बिहार के विभिन्न जिलों में शुरू करने की योजना बनायी है, जिसके तहत बिहार तथा बिहार से बाहर एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्र जिले में पढ़ने आएंगे। प्रथम चरण में जिले में एनेस्थीसिया के प्रोग्राम को…

Read More

• सर्वजन दवा सेवन अभियान को चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम• फाइलेरिया उन्मूलन को राज्य में पहली बार प्रखंड स्तर पर चलाया जा रहा है नाइट ब्लड सर्वे अभियान राज्य में 11 नवम्बर को राष्ट्रीय फाईलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों के उपचार व बचाव संबंधी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग राज्य से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए कृतसंकल्पित है। इस मुहिम को मुकाम तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष पहली बार राज्य के 23 जिलों में प्रखंड स्तर पर नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।इस संबंध में फाइलेरिया विभाग के राज्य कार्यक्रम…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना मे राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव ने लौकहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। खुटौना, लौकहा, लौकही तथा गोईत परसाही समेत दर्जनों गांव का भ्रमण कर परसाही स्थित रवि रंजन कुमार राजा के आवास पर विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में दिनोंदिन भूगर्भ वाटर लेवल नीचे जाने को लेकर मंत्रणा की। उन्होंने आने वाले भविष्य में पानी की किल्लत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को अभी से ही पानी संचय करने में लग जाना चाहिए तथा पानी के अनावश्यक बर्बादी पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार…

Read More

खेत एवं ग्रामीण मज़दूर सभा के बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दर्जनों प्रतिनिधि मधुबनी से जाएंगे :- बैद्यनाथ यादव अनिल सिंह, प्रेम कुमार झा और बेचन राम को पार्टी सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला :- ध्रुव कर्ण मधुबनी भाकपा-माले मधुबनी ज़िला कमिटी के स्थायी समिति की बैठक आज माले नगर,लहेरियागंज में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य स्थायी समिति के सदस्य बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मिथिलांचल में भाकपा माले की मज़बूती से ही दलित,गरीबों और अकलियतों को न्याय मिलेगा। उन्होंने 15 फरबरी के गाँधीमैदान रैली को सफल बनाने का…

Read More

मधवापुर/#मधुबनी मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी-साहरघाट के लालूनगर में पूर्णिमा के अवसर पर 125 फीट ऊंचा महावीर झंडा खड़ा कर मेला का आयोजन शुरू किया गया है। यह आयोजन श्री श्री 108 झंडा पूजा समिति के द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अजय भगत ने बताया की उक्त पूजा सह मेला का आयोजन विगत 22 वर्षो से पूरे समाज के सहयोग व बड़ी ही श्रद्धा के साथ किया जाता है, जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है।वही मेला के कोषाध्यक्ष सुरेश सहनी ने कहा कि मेला में मौत कुआं, टॉवर झूला, ब्रेक डांस झूला,…

Read More

जयनगर/#मधुबनी मधुबनी जिला के जयनगर सीमांचल क्षेत्र अनुमण्डल क्षेत्र के मेन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मे सिख समुदाय के द्वारा गुरु नानक देव जी महाराज का जयंती के अवसर पर554 वां दो दिवसीय प्रकाश पर्व आयोजित की जा रही हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के द्वारा दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम को ले कर गुरुद्वारा और परिसर को फूलों और बिजली लाइट बत्तियों की रौशनियों से भव्यता से सजाया गया हैं। सोमवार को गुरुद्वारा परिसर से सुबह सिख समुदाय…

Read More

टाटा मेमोरियल मुंबई की इकाई जिले में कैंसर मरीजों का कर रहा इलाज-अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग,19 कन्फर्म कैंसर के मरीज मधुबनी मधुबनी जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 07 नवंबर से 14 नवंबर तक कैंसर रोग जागरूकता सह परामर्श सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गैर संचारी रोगों की जांच के लिए आए सभी लोगों के कैंसर की संभावित लक्षणों की जांच करने के साथ ही चिकित्सकों द्वारा इससे सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। लोगों को जानकारी दी जा रही है कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी…

Read More

रामजानकी महंथ मंदिर मिर्जापुर से अतिप्राचीन अष्टधातु की बेशकीमती माँ सीता की मूर्ति की चोरी अज्ञात चोरो के द्वारा कर लिया गया, साथ ही चार चांदी के मुकुट शातिर चोर ले फरार हो गए।सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु मूर्ति लाखों की आँकी जा रही है।मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रामजानकी मंदिर से परिक्रमा गेट का ताला तोड़कर चोरो ने माँ जानकी की प्रतिमा व अन्य मूर्तियों की मुकुट की चोरी कर मौका से फरार हो गए। आज ज़ब अहले सुबह स्थानीय लोगों ने गेट का ताला टुटा होने पर पुजारी बलहारी निवासी उदय कांत झा को सुचना दी।पुजारी…

Read More

मधुबनी जिले के झंझारपुर मे कमला बचाओ अभियान भारत नेपाल के तत्वाधान में संतनगर पंचायत के बनौर कमला पश्चिमी तटबंध पर कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर कमला महोत्सव का आयोजन किया गया।इस मौक़े पर बतौर मुख्य अतिथि मधुबनी विधान पार्षद अंबिका गुलाब यादव, विशिष्ट अतिथि नेपाल के जल पुरुष सह कमला बचाओ आभियान नेपाल के संयोजक विक्रम यादव, समाज सेवी सह लोहट मिल आंदोलनकारी संतोष झा, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय यादव, संत नगर पंचायत की मुखिया आरती देवी उपस्थित होकर कमला महा आरती में भाग लिया।मौक़े पर विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव ने कमला बचाओ आभियान मधुबनी के संयोजक शंकर…

Read More