Author: joshilivenews

जयनगर, मधुबनी। मधुबनी जिले के जयनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 सुभाष चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रक्षाबंधन के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा द्वितीय से पंचम वर्ग की तीस छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय की विशाखा प्रथम एवं चतुर्थ कक्षा की प्रिया द्वितीय वहीं पंचम कक्षा की खुशी तृतीय स्थान पर रही। सभी छात्राओं को विधालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार भारती ने पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता विधालय की शिक्षिका रिंकी देवी व प्रिति कुमारी की देखरेख में की गई।

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के नाहस रुपौली उत्तर -बृज मोहन मिश्रा के घर से महादेब मंदिर तक लगभग पांच सौ फीट में पंद्रहवी वित्त योजना से 885000रु की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास बिस्फी प्रमुख रीता कुमारी के द्वारा की गई। इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख रीता देवी ने कही की सरकार द्वारा दिये गए एक एक योजना को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे, जिससे क्षेत्र के जनताओं को विकास देखने को मिलेगी मेरा हर वह कार्य जनताओं के हित मे होगा। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य आरती देवी, समाजसेवी मदन यादव, रंजीत यादव, मुखिया वशिष्ट…

Read More

बिस्फी,मधुबनी। मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन का पवित्र अखण्ड स्नेह प्रेम का पर्व रक्षाबधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी प्रखंड के कई पदाधिकारियों को हाथ की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी सहित कई पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। वही ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। इस मौके पर चौक चौराहों पर जमकर मिठाई की खरीदारी भी…

Read More

राजनगर,मधुबनी। आज मधुबनी जिले में 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, राजनगर के द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत कमांडेंट अरविंद वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य प्रचार-प्रसार हेतु मोटर साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें मोटर साइकिल पर सवार जवानो ने हाथों में तिरंगा लिए हुए, भारत माता की जयकारों के साथ राजनगर के स्थानीय नागरिकों को तिरंगे झंडे वितरण करते हुए बताया गया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज को विद्यालयों, घरों व विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही साथ जगह-जगह उपस्थित सभी लोगों को भारतीय…

Read More

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाना हमारी पहली प्राथमिकता :- चंदन प्रकाश। कलुआही,मधुबनी। मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के उप प्रमुख चंदन प्रकाश यादव ने जब से अपना कार्यभार संभाला है, तब से लगातार जन समस्याओं का निदान हेतु औचक निरीक्षण कर रहे है। हाल ही में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कलुआही को एक आवेदन देकर शिक्षा सुधार की मांग की है। दिए गए आवेदन मे प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे है। सभी निजी विद्यालय की मान्यता और 25 प्रतिशत बीपीएल परिवार के बच्चो की मुफ्त शिक्षा में नामांकन की जांच करने की मांग की गई है। उप प्रमुख ने…

Read More

जयनगर, मधुबनी। मधुबनी जिले के जयनगर में भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को हर्ष उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया। हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई। रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हो लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है। बहन-भाई के प्यार का प्रतिक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। शुक्रवार की सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत…

Read More

घोघरडीहा,मधुबनी। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नेहरु युवा केंद्र के मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड समन्वयक के द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में प्रखंड के अंतर्गत सीएमबी कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बिनायक प्रसाद के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं के बीच कार्यक्रम की आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। समन्वयक विनायक प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को गंदगी न फैलाने और साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया की स्वच्छ भारत अभियान तहत 1 से 15 अगस्त तक यह अभियान पूरे प्रखंड में चलाया जाएगा। वहीं 13 से…

Read More

हरलाखी,मधुबनी। मधुबनी जिले की हरलाखी थाना की पुलिस ने एक कैन नेपाली बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बिटुहर गांव निवासी संतोष ठाकुर के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार एएसआई ध्यानी पासवान दल बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर उक्त युवक की घर पर छापेमारी की गयी, जहां घर से थैले में रखे एक बीयर बरामद हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More

हरलाखी,मधुबनी। मधुबनी जिले भर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार सामाजिक रीति रिवाजों के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिले के हरलाखी प्रखंड में भी बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और फिर अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। उसके बाद बहनों ने भाईयों को मिठाईयां खिलाकर मुंह मीठा करायी। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी, साथ ही बहनों की रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर बच्चों में काफी…

Read More

मधुबनी। मधुबनी जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सकरी चौक से पंडौल स्तिथि डॉ० भीमराव आंबेडकर मूर्ति तक भारत जोड़ो अभियान के तहत आजादी गौरव पदयात्रा किया गया।पंडौल में सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला के चार जगहों से आज फिर पदयात्रा किया गया। यह तिरंगा पदयात्रा लगातार 14 अगस्त तक चलते रहेगी और आमजनों को पदयात्रा का उद्देश्य की जानकारी दिया जाता रहेगा। आजादी आंदोलन के शहीदों के स्मरण में यह पदयात्रा देश के लोगों को जोड़ने के…

Read More