Author: joshilivenews

• 10 लाख से अधिक की संपत्ति की लूट• घटना की जांच में जुटी डीएसपी, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष हरलाखी, मधुबनी। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के पोतगाह गांव में नकाबपोश अपराधियों ने शनिवार की रात पीडीएस डीलर सहित उनके तीन भाई के घरों में हथियार के बल पर भीषण डकैती की घटना का अंजाम दिया। गृहस्वामी के मुताबिक अपराधी करीब एक दर्जन से अधिक के संख्या में थे।गृहस्वामी वरुण कुमार झा के मुताबिक अपराधियों के हाथ में देशी कट्टा, कुल्हाड़ी, लोहे का रॉड, पेचकस व पीठ पर गैस कटर था। सभी अपराधी सबसे पहले श्याम सुंदर झा के घर…

Read More

अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा, साइकिल रैली, विभिन्न प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जयनगर, मधुबनी। मधुबनी जिला के जयनगर अनुमण्डल कार्यलय परिसर स्थित एसडीएम कार्यलय में स्वतंत्रता दिवस और 75वें आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने लेकर विभिन्न सरकारी विभाग के पदाधिकारियों, एसएसबी के अधिकारी, निजी , सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं , पुलिस पदाधिकारी, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी संस्था के प्रतिनिधि, अनुमण्डल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमण्डल पदाधिकारी बेबी कुमारी ने किया। बैठक में झंडोत्तोलन , समारोह स्थल,…

Read More

बेनीपट्टी,मधुबनी। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचलाधिकारी को 10 नाव विधान पार्षद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने बेनीपट्टी पश्चिमी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिया। श्री ठाकुर ने इस दौरान बताया कि अंचलाधिकारी अपने कार्य झमता के अनुसार लोगों की मांग के आधार पर अपने माध्यम से लोगों के बीच नाव का वितरण करेंगे और जिनको नाव लेने की आवश्यकता होगी, उनको अंचलाधिकारी के पास आवेदन देकर नाव प्राप्त किया जा सकता है। हल्का कर्मचारी के द्वारा प्राप्त आवेदन की जाँच के पश्चात बाढ़ प्रभावितओं की सेवा के लिए नाव मुहैया कराया जायेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि…

Read More

हरलाखी,मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गंगौर कैम्प के एसएसबी जवानों ने आधा किलो गांजा, 10 बोतल शराब व 9 पीस अप्रबंधित नशीली दवाओं के साथ चार पहिया वाहन समेत एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी विनय कुमार महतो के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्टी कमांडर हेड कॉन्स्टेबल मनिक चंद शर्मा के साथ कॉन्स्टेबल धनालक्ष्मी, भारदुल पासवान, हरी सिंह मीना, महिला कांस्टेबल ज्योती कुमारी, तेजाश्री की…

Read More

मधुबनी। बिहार में शिक्षा व्यवस्था के साथ शिक्षा के मंदिर में ही छात्र, छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। वैसे राज्य के अधिकार विश्वविद्यालय का सेशन काफी लेट चलता है। तीन वर्ष का स्नातक कोर्स पांच वर्ष में पूरा किया जाता है, उसके बाबजूद भी स्टूडेंट को मूल प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए सालो साल लग जाता है। नया मामला रामकृष्ण महाविद्यालय मधुबनी का है, जहां छात्र संजीव पासवान ने कॉलेज प्रशासन से आहत होकर अपनी शिकायत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष दायर किया है। पीड़ित छात्र ने बताया की स्नातक की पढ़ाई उन्होंने…

Read More

कलुआही,मधुबनी। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी नल जल योजना को उनके ही अधिकारी तार-तार करते नजर आ रहे है। मामला मलमल उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 2 और 3 का है, जहां पीएचडी विभाग द्वारा नल जल योजना का कार्य किया गया है। लेकिन करीब दो वर्षो में लोगो को अभी तक नल से जल नही मिला, जिसमे संवेदक की बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिला है। इसकी शिकायत एमएलसी प्रतिनिधि कलुआही अमलेश कुमार ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष दायर किया है। दायर शिकायत में कहा गया है दोनो वार्ड में नल जल का कार्य आधा अधूरा छोड़…

Read More

फुलपरास प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गांधी स्मृति भवन में शुक्रवार को नगर पंचायत फुलपरास कार्यालय व आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक शीला कुमारी, एसडीएम एवं कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।उद्घाटन समारोह के मौके पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत फुलपरास में आरटीपीएस काउंटर की शुभारंभ होने से नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी एवं बने प्रमाणपत्र को नियत तिथि पर देने में भी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होता है और जनप्रतिनिधि…

Read More

खुटौना,मधुबनी। मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय के पास एसएसबी कैंप से महज डेढ़ सौ गज की दूरी पर गुरुवार रात डकैतों ने भीषण डकैती का अंजाम दिया। डकैतों की संख्या 15 से 20 बताई जा रही है। गृहस्वामी गोपेन चंद्रसेन के अनुसार वे और उनकी पत्नी आशा सेन तथा उनकी बच्ची प्रियंका कुमारी एक कमरे में सो रहे थे। बिजली चमकने की रोशनी दिखाई दी और वे गेट खोलकर आंगन में आए, तो देखा कि किसी ने गैस कटर से मकान के पीछे का लोहे का गेट काट रहा है। कौन है का आवाज…

Read More

बिस्फी,मधुबनी। मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने हाइकोर्ट के आदेशानुसार शिक्षक नियोजन और वेतन भुगतान से संबंधित एक दर्जन से अधिक मामलों की जांच की।प्रखंड क्षेत्र के भोजपंडोल पंचायत एवं जगवन पूर्वी पंचायत के नियोजन इकाई मे प्रभावित शिक्षक और संबंधित विद्यालय प्रधान से बात कर सभी का पक्ष की जानकारी लिया। मिली जानकारी के अनुसार भोजपंडोल के प्राथमिक विद्यालय के दो, प्राथमिक विद्यालय गजवा के दो, प्राथमिक विद्यालय दुल्हा नवटोली के तीन शिक्षकों का वेतन भुगतान वित्तीय वर्ष 2017 से ही बंद है। वही जगवन पूर्वी…

Read More

बेनीपट्टी,मधुबनी। उर्वरक निगरानी समिति की बैठक जिले के बेनीपट्टी प्रखण्ड कृषि कार्यालय बेनीपट्टी में आज बिहार विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर और स्थानीय प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी की संयुक्त अध्यक्षता आयोजित किया गया।बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा किया गया, जिसमें विधान परिषद सदस्य बिहार सरकार घनश्याम ठाकुर ने कहा कि प्रखण्ड के सभी किसानों को जीरो टॉलरेंस पर आधार कार्ड द्वारा पॉश मशीन के जरिये उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय, ताकि अन्नदाताओं को किसी प्रकार की परिसानी नहीं हो सके।बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि खाद्य की कालाबाजारी…

Read More