Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उप प्रमुख चंदन प्रकाश यादव ने प्राथमिक विद्यालय पुरसौलिया पश्चिम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कक्षा के बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। उप प्रमुख ने एचएम से विद्यालय की समस्याओं और संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एचएम और शिक्षकों को समय पर स्कूल आने के साथ साथ कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप प्रमुख ने बच्चो के लिए बने एमडीएम की गुणवत्ता के जांच…

Read More

खजौली, मधुबनी। मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के महुआ एकडारा पुल के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ हुई लूट पाट के फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्त खजौली थाना क्षेत्र के एकडारा गांव निवासी युवती पासवान के पुत्र प्रमोद पासवान और बाबूबरही थाना क्षेत्र भटचौरा गांव निवासी जीवछ महरा के पुत्र सुमित राम के घर पर ढोल बजाकर विधिवत रूप से एसआइ सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में इश्तहार चस्पा किया गया। कांड के अनुसंधान कर्ता एसआइ सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गत बर्ष 3 जून को थाना क्षेत्र के एकडारा पुल के पास एक…

Read More

जयनगर, मधुबनी। 48वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल मुख्यालय बाजार समिति जयनगर के अंतर्गत कमला बीओपी के द्वारा कार्यवाहक कमांडेन्ट चंद्रशेखर के निर्देशानुसार सहायक कमांडेन्ट स्वेता थापा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 34बिहार एनसीसी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मिलकर प्रभात फेरी निकाले। यह प्रभात फेरी कमला बीओपी से लेकर स्तम्भ संख्या 270 तक, पुनः कमला बीओपी में समाप्त किया गया। इस प्रभात फेरी में कुल 37 कैडेट ने भाग लिया, जिसमे डी.बी. कॉलेज के 7, उच्च विद्यालय जयनगर के 20, उच्च विद्यालय बासोपट्टी के 10 शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 48वी…

Read More

मधुबनी। अनियमित मॉनसून को लेकर जिला प्रशासन प्रतिदिन की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रतिदिन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हो रही है। जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज भी समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमे वर्षापात की स्थिति, धान रोपनी का आच्छादन, डीजल अनुदान, नहरों से पटवन की स्थिति, खाद की उपलब्धता एवम कालाबाजारी को रोकने हेतु किये जा रहे प्रयास, कृषि फीडर से बिजली की उपलब्धता आदि को लेकर व्यापक समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने…

Read More

मधुबनी। -जिले के सभी प्रखंडों में शुरू हुआ साप्ताहिक कोरोना टीकाकरण अभियान-560 सत्र स्थल पर चला अभियान, 1 लाख लोगों को वैक्सीन देने का रखा लक्ष्य-स्कूलों में वैक्सीनेशन से छूटे हुये किशोरों को दी जायेगी प्राथमिकता मधुबनी जिला में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करने के लिये गुरुवार से साप्ताहिक महाअभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान आगामी 13 अगस्त तक चलाया जायेगा। विदित हो कि इस दौरान रविवार के अलावा दो दिन सरकारी छूट्टी के कारण अवकाश रहेगा, बांकी सातों दिन अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि विभाग की…

Read More

राजनगर,मधुबनी। मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत प्लस टू अनूप उच्च विद्यालय भटसिमरी के प्रधान लिपक प्रभाष कुमार चौधरी के अवकाश प्राप्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन शरदचंद्र श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक देवदत्त मिश्र नें किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व व वर्तमान शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित जीवेश्वर चौधरी, कुमारी विभा, मोहन मिश्र, राम उदगार चौधरी, सुशीलनाथ मिश्र,रामलखन प्रसाद, अनिल कुमार, जितेंद्र झा, कृष्ण कुमार, धनजीत राम अकेला, रविन्द्र कुमार झा, राज कुमार राय आदि ने प्रधान लिपिक…

Read More

मधुबनी। आर.के. कॉलेज,मधुबनी के प्रधानाचार्य डॉ० फूलों पासवान एक विवादित बयान को लेकर विवाद के घेरे में चल रहे है। आपको बता दे की प्रधानाचार्य द्वारा एक मीडिया के माध्यम से छात्र संघ की तुलना पाकिस्तान की एक आतंकी संघठन (टीटीपी) से किया था, जिसको लेकर छात्र संघ ने खूब बबाल किया। यहां प्रधानाचार्य का पिछले दिनों कॉलेज गेट पर पुतला दहन भी किया गया। यह मामला इतना तूल पकड़ लिया है कि अब रुकने का नाम ही नही ले रहा है।वही इस मामला को लेकर छात्र संघर्ष समिति के शोशल मीडिया प्रभारी सचिन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी…

Read More

मधवापुर, मधुबनी। मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के साहर उत्तरी पंचायत के ग्राम कचहरी सभागार में पंच सरपंच संघ का एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष बलराम झा ने किया। श्री झा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की पंच-सरपंच संघ के प्रदेश आलाकमान के आदेश पर आगामी 5 अगस्त को सूबे के हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। जिसमे सरकार द्वारा ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने के लिए जो बाते कही गई थी, वो लागू नही किया गया है। इसी मांग को लेकर उन्होंने प्रखंड के…

Read More

खुटौना,मधुबनी। मधुबनी जिले के लौकहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के 16 आरडी के पास हुए लूट कांड का उद्भेदन महज 24 घंटे के अंदर ही कर लिया।बता दें कि बुधवार के दोपहर 12:30 में सिरसिया परसाहि स्थित राजा एचपी गैस का स्टाफ गौतम कुमार ने 5 लाख 64 हजार लेकर लौकही स्थित एक बैंक में जमा करने जा रहा था। दी गई जानकारी के मुताबिक 16 आरडी से पश्चिम अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सारा पैसा लूट कर भाग गया। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में…

Read More

झंझारपुर, मधुबनी। मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बजरंगबली हनुमान मंदिर पर मिथिला वाहिनी झंझारपुर इकाई की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता झंझारपुर जिला प्रमुख राजकुमार मंडल ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव ने संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रशंसा की, साथ ही आगे आने वाले समय में मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत कर संगठनात्मक रुप से तय जिला झंझारपुर के प्रत्येक गांव में जाकर मिथिला वाहिनी के कार्यों तथा उद्देश्य को प्रचार प्रसार हेतु प्रवास करने का आग्रह किया।संस्थापक सह मुख्य संरक्षक…

Read More