Author: joshilivenews

इस बैठक में पार्टी से संबंधित अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के सदस्य जयनगर में दस हजार बनाने का निर्णय के साथ-साथ पार्टी में नए सदस्यों की भर्ती और ब्रांच कमिटी की गठन करने तथा प्रखंड व जिला सम्मेलन करने पर विचार विमर्श किया गया।इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस के नाकामी के कारण अपराधों में वृद्धि हुई है और भूमिहीनों को भूमि मुहैया करने व पर्चा धारियों को भूमि पर कब्जा दिलाने राशन कार्ड निर्गत करने स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने किसानों को सिंचाई व्यवस्था सुचारु रुप…

Read More

पटना से लौकहा जा रही बस मधुबनी बस स्टैंड के निकट सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायल निजी क्लिनिकों में इलाज करवा रहे हैं। घटना अहले सुबह करीब सवा तीन बजे घटी। मिली जानकारी के मुताबिक, पटना से रात करीब साढ़े दस बजे जय माता दी बस लौकहा के लिए रवाना हुई। बस मधुबनी बस स्टैंड रात के करीब तीन बजे पहुंची।पटना से चढ़े अधिकांश यात्री मधुबनी में बस से उतर गए, यहां दो यात्री…

Read More

मधुबनी जिले के पंडौल प्रखण्ड के सरिसब-पाही स्थित लक्ष्मीश्वर एकेडमी परिसर में राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कैम्प कमांडेंट ले.कर्नल प्रभाकरण के उद्बोधन से हुई। ले.कर्नल प्रभाकरण 34बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में मधुबनी के साथ ही विभिन्न बटालियन के कुल 600 कैडेट एवं पदाधिकारीगण भाग ले रहे हैं। कैम्प कमांडेंट ने बताया कि इस शिविर में कैडेटों को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग, फायर फाइटिंग सहित कई विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनकी शुरुआत अहले सुबह कड़े शारीरिक व्यायाम से होगी। अंतिम दिन कमांडेंट के क्लोजिंग एड्रेस…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली स्थानीय थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न मामलों के फरार चार वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थानीय सूक्क़ी ग्राम निवासी व शराब धंधे के नामजद आरोपी फ़िरन दास, मारपीट एवं छेड़छाड़ मामले के नामजद आरोपी, कसमा मरार ग्राम निवासी शिव कुमार साहनी व महेश साहनी तथा बेला कोठी ग्राम निवासी संतोष पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि संतोष पासवान के विरुद्ध न्यायिक दंडाधिकारी मधुबनी द्वारा गिरफ्तारी का वारंट निर्गत किया गया था।गिरफ्तार दल…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सभी सीओ सहित सभी संबधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी गंभीरता के साथ तैयारी में लग जाने का दिया निर्देश, तटबंधों का निरीक्षण कर दो दिन में रिपोर्ट देने का दिया निर्देश।जिला कृषि पदाधिकारी को वैकल्पिक फसल योजना का रिपोर्ट देने का दिया निर्देशबाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सभी सबंधित अधिकारी अपने अपने-अपने विभाग से संबधित कार्यो एवं जबबदेहियो को हरहाल में ससमय पूर्ण कर ले। उक्त बातें जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक में उपस्थित सभी सीओ एवं संबंधित अधिकारियों से कहीं।…

Read More

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ में संचालित अनुमंडल के एकमात्र अंगीभूतकालिदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तेहत योगा शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० शुभ कुमार साहू ने की।वहीं कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी डॉ० दीपक कुमार दास ने किया। गोष्ठी में योग की उत्पत्ति, विकास, उद्देश्य और उसकी महत्ता पर विस्तार से चर्चा की हुई प्रधानाचार्य डॉ० साहू ने कहा कि योग आज पूरे विश्व में पहचान बना चुका है।दरअसल, आज के दौर में हर व्यक्ति स्वस्थ्य रहे, यह एक चुनौती है। स्वस्थ जीवन के…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली शनिवार को वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा खजौली-सुक्की मुख्य सड़क के बेहटा दुर्गा मंदिर के पास सघन रूप से दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व पीएसआई राम कुमार कर रहे थे।इस दौरान विभिन्न वाहन चालकों से कागजात के अभाव में आठ हजार का फाइन वसूला गया।

Read More

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक दायित्व को निभाता है, केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास मिशन को लेकर काम कर रही है :- डॉ० अशोक यादव(सांसद,मधुबनी) मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर में मधुबनी लोकसभा के भाजपा सांसद अशोक यादव ने क्षेत्र भ्रमण करने के क्रम में शनिवार को प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों में बहुत फर्क है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने को संकल्पित है, और आमजनों के साथ हमेशा जुड़ा रहता है। आज केंद्र की भारतीय जनता…

Read More

मधुबनी जिले के फुलपरास में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को पीएचसी घोघरडीहा का जांच किया।इस दौरान अधिकारियों ने पूरे अस्पताल का गहन निरीक्षण किया।मौके पर अधिकारियों ने पीएचसी प्रशासन को कई निर्देश दिए।सिविल सर्जन के निर्देश के आलोक में गठित अधिकारियों की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोघरडीहा में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। जांच अधिकारियों की टीम में एसीएमओ डॉ० आर.के. सिंह, सीडीओ जी.एम. ठाकुर एवं डैम शिव कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया।जांच के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति के अलावा साफ-सफाई, बिजली, जेनसेट आदि के बारे में विस्तृत…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं इंदिरा आवास योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बीडीओ मनीष कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखंड के आवास सहायकों के साथ एक आवश्यक बैठक की। इस दौरान आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने आवास सहायकों को आवास निर्माण के लिए लाभुकों को प्रोत्साहित करने तथा आवास पूर्णता की गति में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवास सहायक प्रतिदिन 3:30बजे अपराह्न तक अपने क्षेत्र का भ्रमण कर आवास निर्माण की प्रगति का जियो टैग करेंगे तथा उसी दिन 4:00बजे…

Read More