Author: joshilivenews

मधुबनी मंडल कारागार रामपट्टी जेल में बंद कैदी की तबियत अचानक बिगड़ी गई, बुधवार को इलाज के दौरान उक्त कैदी की मौत हो गई।बताते चले की मर्डर केस में करीब चार सालों से सजा काट रहे मधुबनी के रामपट्टी जेल में बंद कैदी की अचानक तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल के कर्मी द्वारा कैदी को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वही कैदी के तबियत बिगड़ने की जानकारी कैदी के परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे, जब तक कैदी के परिजन मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचते, तब तक कैदी की मौत हो…

Read More

पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बुधवार को जयनगर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिस बल द्वार एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के…

Read More

झंझारपुर/#मधुबनी मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निगम के सभी 145 बूथों पर शुक्रवार को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सभी बूथों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर हर केंद्रों पर वोटर की लंबी कतार लगी रही। नगर निगम में चुनाव में मतदाता काफी उत्साहित दिखे। चुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मधुबनी नगर निगम के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं उत्सव के वातावरण में मतदान हुआ। वोट प्रतिशत में महिला मतदाता आगे रहा। मधुबनी नगर निगम में तीन बजे अपराह्न…

Read More

मधुबनी नगर निगम चुनाव को लेकर शिव गंगा बालिका प्लस टू उवि विद्यालय को आदर्श केंद्र बनाया गया था। यहां पर वार्ड 22 के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे, जहां पर छावनी बनाई गई थी। आदर्श केंद्र को बैलून से सजाया गया था। यहां पर पहुंचे मतदाताओं को सम्मान के साथ वोट डालने का आग्रह कर्मियों के द्वारा किया गया। पहुंचे मतदाताओं ने बताया कि मतदाता पर्ची नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हुई है। इस बूथ के मतदाताओं ने बताया कि बीएलओ के द्वारा मतदाता पर्ची नहीं दिया गया है। मतदाता पर्ची नहीं मिलने के कारण मतदाता बाहर…

Read More

हमारा भारत देश अपने आप में अनेक परम्पराएं, मान्यताएं और राज समेटे हुए हैं। देश में कुछ ऐसे भी स्थान हैं जिनकी कहानी इतनी पुरानी और अद्भुत हैं। ऐसी मान्यता है कि इस तालाब में देवी-देवताओं का वास है। इस कारण वर्षों पूर्व इस रास्ते से जब राहगीर गुजरते थे, तब वो विनती कर तालाब से बर्तन की मांग करते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक मांगने पर अचानक तालाब से बर्तन बाहर आ जाते थे, फिर राहगीर खाना बनाकर बर्तन साफ कर पुनः तालाब के किनारे रख दिया करते थे। बर्तन खुद-ब-खुद अंदर चला जाता था। ऐसा ही एक मधुबनी…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अकौन्हा के प्रांगण में 48वीं वाहिनी एसएसबी कमला के कैम्प इंचार्ज अविनाश कुमार के नेतृत्व में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में फ्रंटियर पटना के अंतर्गत मुजफ्फरपुर सेक्टर के पशु चिकित्सा कमांडेन्ट डॉ. गुरविंदर सिंह ने दर्जनों किसानों के पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया, साथ ही चिकित्सकों ने किसानों को पशु के रखरखाव को लेकर भी मार्गदर्शन दी। इस दौरान कंपनी इंचार्ज इंसपेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि एसएसबी के तत्वाधान में सामाजिक चेतना अभियान के तहत आमजनों के हितों में एसएसबी के द्वारा समय-समय पर इस तरह के…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में एक तरफ प्रशासनिक स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाए लाभार्थियों को तय समय सीमा में आवास की निर्माणपूर्ण करने की निर्देशित किया जा रहा है। वही दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के दतुआर और सुक्की पंचायत के दो हजार से अधिक परिवार, जो प्रधानमंत्री आवास योजना की सरकार के द्वारा जारी मानक पर खरा उतरने की रहने के बाबजूद इस परिवार को आज तक समुचित रूप से अपने आवासीय घर में चैन से सोने के वर्षों से लालायित है। कई ऐसे भी परिवार में है, जिनके मुखिया आवास योजना की सूची में…

Read More

संस्थापक ने कहा ज्ञान दाता और औषधि वैध का नियुक्त कर समाज में निःशुल्क दिया जायेगा सेवा। मधुबनी। जयनगर प्रखण्ड के प्रधान कार्यालय परिसर में कर्मेश्वर मानव सेवा संस्थान जयनगर के तत्वाधान में संस्थान के एक वर्ष पूरा होने पर वार्षिक महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सह संस्थापक पंडित चंदेश्वर बाबा एवम् कार्यकारणी सद्स्यों के द्वारा पहले संस्थान के राधा कृष्ण मंदिर की साफ सफाई की गई इसके बाद अध्यक्ष के द्वारा केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सह संस्थापक पंडित चंदेश्वर बाबा ने कहा…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर के कमला नदी पर बन रहे बराज का निर्माण कार्य का जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता हरिनारायण ने निरीक्षण किया। उन्होंने कमला नदी के पूर्वी एवं पश्चिमी तट का भी निरीक्षण किया।साथ ही स्थानीय जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने बराज निर्माण को लेकर सड़क विभाग से एनओसी लेने का निर्देश दिए एवं बराज निर्माण कार्य मे तेजी लाने को लेकर आरके एसीपीएल कम्पनी को निर्देश दिया।बता दें कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में कमला नदी का काफी महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। आज से 5 साल पहले बाढ़ के…

Read More

मधुबनी नगर के लहेरियागंज वार्ड नंबर 4 में लगे नल जल योजना का समरसेबल के मोटर मशीन खोलकर ले जाने के दरमियान पानी के लिए हाहाकार मच गया। वहीं, गुस्साए स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर उक्त स्थल पर पहुँच सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने आश्वासन देते हुए बोला कि चंद घंटो के अंदर मोटर लग जाएगी और पानी पुनः चालू कर दिया जाएगा। इस बात पर जाम हट गया और यातायात चालू हो गया।आपको बता दूं की इस दरमियान टैंपू में लाद कर इमरजेंसी मरीज, जिसे मुख और नाक पर ऑक्सीजन लगा हुआ था,…

Read More