Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के खजौली में स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के आदेश पर विभिन्न स्थानों से कुल 13 मामलों में जब्त 1920 लीटर शराब को खजौली थाना परिसर स्थित जेसीबी से गढ़ा खोदकर प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट सीओ मनीष कुमार के समक्ष बिनष्टिकरण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, मालखाना प्रभारी एएसआई मदन उरांव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Read More

मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के राम जानकी मन्दिर, बेलारही के परिसर में सीता नवमी के अवसर पर आयोजित सीता नवमी उत्सव सह शोभा यात्रा के निमित मिथिला वाहिनी के कार्यकर्ता, सहयोगी और स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई।इस बैठक की अध्यक्षता मिथिला वाहिनी के झंझारपुर जिला प्रमुख राजकुमार मंडल ने किया।इस बैठक में मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली तथा सभी लोगों से मिलजुलकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा घर घर में सीता नवमी उत्सव मनाने का आग्रह किया। उक्त बैठक में तय हुआ कि सभी…

Read More

मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर राजनगर में तैनात 18वीं बटालियन मुख्यालय राजनगर के कमांडेन्ट अरविंद वर्मा के निर्देशानुसार राजपत्रित अधिकारी उप कमांडेन्ट बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में मनमोहन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव के मौजूदगी में आजादी के 75वें वर्षगाठ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एकता विषय पर मधुबनी जिले के मनमोहन उच्च विद्यालय रामपट्टी के चालीस बच्चों को 18वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों के द्वारा बॉर्डर भ्रमण कराया गया।इस दौरान “बी” समवाय के प्रभारी निरीक्षक सामान्य ने बच्चों को हथियार प्रदर्शन कर के दिखाया। वही एसएसबी के स्वान दास्ता के गतिविधियो को दिखाया गया।इस एकता कार्यक्रम…

Read More

विगत दिनों मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा अंतर्गत लौकही विधानसभा के लौकही बाजार निवासी भीमसेन धिड़िया के घर हुई डकैती कांड के पश्चात पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने उनसे मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली, साथ ही मौके पर ही उन्होंने मधुबनी जिलाधिकारी एवं मधुबनी पुलिस अधीक्षक से बात कर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की बात कही एवं दोषी पुलिस कर्मियों पर करवाई करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने व्यापार मंडल लौकही द्वारा आयोजित मशाल जुलूस में शामिल हुआ।इस मौके पर लौकही के पूर्व जिला पार्षद राजनारायण चौधरी, भाजपा…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के खजौली बाजार स्थित किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को दी रहिका सेंट्रल कॉपरेटी बैंक शाखा, खजौली के तत्वाधान में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व निदेशक मंडल के सदस्यों की एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता खजौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। वही, संचालन अविनास कुमार सिंह के द्वारा किया गया।इस दौरान आंगनतुक अभी अतिथियों को मिथिला के परंपरा के तहत मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पाग, दोपट्टा व फूल माला से सम्मानित किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते…

Read More

मधुबनी नगर के स्थानीय टाउन क्लब के मैदान में मां जानकी सेना द्वारा मां जानकी नवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर संगठन के मुख्य संरक्षक मृत्युंजय झा ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया है कि कार्यक्रम के सफल समापन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के नामचीन नेताओं, पदाधिकारीयों एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतक छेत्र के लोगों का आना तय है। तो वही 23 अप्रैल से आयोजित विभिन्न कार्यक्रम का समापन को लेकर रूपरेखा इस प्रकार है। विगत सप्ताह से सभी खेल प्रतियोगिता, जो जानकी नवमी…

Read More

पूरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के अवतरण स्थल पवित्र पावन भूमि मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के हरिपुर बख्शी टोल में उड़िया शैली में करोड़ों रुपए की लागत से बनी मां मनसा देवी के ऐतिहासिक मंदिर में माता मनसा देवी का प्राण प्रतिष्ठा आगामी 24 मई को होगा। इसके लिए सभी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। मंदिर में स्थापित होने वाली मां मनसा देवी की मूर्ति लेकर जगन्नाथपुरी से चला रथ शोभायात्रा के साथ शनिवार को मधुबनी पहुंचेगी, जिसकी तैयारी ग्रामीण, इलाके एवं जिले के श्रद्धालु भक्तों द्वारा जोरदार ढंग से की जा रही है।उक्त जानकारी…

Read More

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में उच्च शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।प्रखंड के ग्यारह पंचायतों में मध्य विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन शिक्षकों की पदस्थापना/ नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे शिक्षक के बिना सिर्फ कागज पर स्कूल चल रहा है। मध्य विद्यालय से निकलने वाले छात्र/छात्राओं को 9वीं एवं 10वीं कक्षा में एचएम द्वारा जबर्दस्ती नामांकन कर लिया जाता है और नामांकन के बाद स्कूल में पठन-पाठन का कार्य ठप रहता है। पढ़ने के लिए छात्र/छात्रा यत्र तत्र भटकता रहता है, या अन्यत्र…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अरघावा गाँव में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस विष्णु महायज्ञ में बजरंग झंडा मेला का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को भगवान विष्णु का हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमे काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।हवन का आयोजन पंडित के मंत्रो उच्चारण के साथ संपन्न हुआ। हवन के बाद श्री विष्णु का के आरती का आयोजन किया गया।मौके पर जानकारी देते हुए श्री विष्णु महायज्ञ के सदस्य राम कुमार यादव ने बताया कि यह आयोजन ग्यारह दिवसीय है। इस मेला में राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का भी…

Read More

मधुबनी जिले के झंझारपुर में विगत नौ माह बाद हो रही पंचायत समिति की बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही रद्द कर दी गई। बैठक शुरू होने के आधे घंटे में ही 18 पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। बैठक से 18 पंचायत समिति सदस्य बाहर निकल गए। नाराज पंचायत समिति सदस्य बीपीआरओ एवं प्रमुख के खिलाफ मनमर्जी का आरोप लगा रहे थे। मीटिंग हॉल से बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सभी मंदिर परिसर पर जाकर बैठ गए। हो-हंगामे के आधे घंटे बाद बीपीआरओ राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रखंड प्रमुख गौरी देवी मीटिंग हॉल से…

Read More