Author: joshilivenews

आज देश भर सहित मधुबनी जिले भर में पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है। भारत में ईद आज मनाई जा रही है, लेकिन कई देशों में एक दिन पहले चांद दिखने की वजह से ईद कल ही मना ली गई। जिले के जयनगर प्रखंड के बल्डीहा,इस्लामपुर,जयनगर बस्ती ,बेला सहित अन्य जगहों पर सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। आज के दिन लोग घरों में सेवईं या फिर खीर…

Read More

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया है।धर्म एवं न्याय के मार्ग का अनुसरण करने वाले, शस्त्र और शास्त्र के धनी, प्रभु श्री हरि विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया।इस बाबत स्थानीय कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि परशुरामजी का उल्लेख रामायण, महाभारत, भागवत पुराण और कल्कि पुराण इत्यादि अनेक ग्रन्थों में किया गया है। वे अहंकारी और धृष्ट हैहय वंशी क्षत्रियों का पृथ्वी से 21 बार संहार करने के लिए प्रसिद्ध हैं। वे धरती पर वैदिक संस्कृति का…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड क्षेत्र के कमलपुर,एकहत्था, बाघा कुशमार, खुटौना, लौकहा, मझौरा, खिलही तथा ललमनिया समेत विभिन्न गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद उल फितर मनाया। सुबह के नमाज के बाद आपस में गले से गले मिलकर रेवरियां बांटकर भाईचारे का पैगाम दिया। एक ओर जहां फुलपरास के नए एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति खुद बाघा कुसमार पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही थी, तो दूसरी ओर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ एकहत्था समेत अन्य गांव में निगरानी कर रहे थे।बता दें कि एकहत्था के गुलजारबाग ईदगाह में मौलाना रिजवान अहमद, बाघा…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में आंगनबाड़ी बहाली प्रक्रिया में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। इतना ही नहीं वरीय पदाधिकारी के आदेश को ताख पर रख पर्यवेक्षिका मनमाने ढंग से चयन प्रक्रिया करती आ रही है, जिसको लेकर आए दिन आमसभा में हंगामा होती आ रही है। ताजा मामला कलना पंचायत के वार्ड नंबर एक का है। इस संबंध में कुंडल मढिया वार्ड एक निवासी प्रदीप साह की पत्नी शोभा कुमारी ने एसडीओ बेनीपट्टी समेत जिला पदाधिकारी मधुबनी को आवेदन देकर गहन जांच कर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई का मांग किया है। आवेदन के अनुसार आवेदिका…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड भर में आपसी भाईचारे का ईद पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इससे पहले मुश्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की शाम चांद का दीदार किया और शनिवार को ईद का त्योहार मनाकर जश्न का इजहार किया। दरअसल एक दिन पूर्व से ही इलाका जश्न में डूब गया था। पूरी रात लोग ईद की खुशियां बांटते व मुबारकबाद देते रहे। फिर शनिवार की अहले सुबह से ही चारो तरफ खुशी का माहौल था। बच्चे, बूढ़े व जवान नए परिधान में अपने अपने आसपास के ईदगाहों में पहुंचे और ईद-उल-फितर की नमाज अता कर…

Read More

देशभर सहित बासोपट्टी में आज पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है. भारत में ईद आज मनाई जा रही है लेकिन कई देशों में एक दिन पहले चांद दिखने की वजह से ईद कल ही मना ली गई. भारत के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई.बासोपट्टी प्रखंड में भी ईद की रौनक दिखाई दे रही है. लोगों ने सुबह-सुबह मिलकर एकसाथ नमाज पढ़ी और अल्लाह की इबादत की.ईद की नमाज अदा करने से पूर्व मौलाना कलीम अशरफ…

Read More

मधुबनी शहर के महराजगंज स्थित निजी आवास पर भावी मेयर प्रत्याशी काजोल पुर्वे एवं समाजसेवी प्रहलाद पुर्वे की ओर से आज दावत–ए–इफ़्तार का आयोजन किया गया।जहां सभी मज़हब के लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ़्तार करके एकता की डोर को मज़बूत किया।इस आयोजन में बहुत सारे समाज सेवियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।रोजा इफ्तार से पहले भावी डिप्टी मेयर उम्मीदवार काजोल पुर्वे ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम का संदेश अमन व शांति का संदेश है।वहीँ, समाजसेवी प्रहलाद पुर्वे ने कहा कि माह-ए-रमज़ान बरकतों वाला महीना है और इस माह में रोज़ा रखने से भूखे-प्यासे इंसानों की भूख और प्यास…

Read More

मधुबनी विधानसभा क्षेत्र सकरी में एमडी आरजू (मुखिया जी) के द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार पार्टी में बिहार के उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ ने शिरकत किया।ईद के जुमे के अंतिम को इस बार उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक ने इफ्तार पार्टी में शिरकत किया, इसमें कई राजनीतिक दिग्गज, स्थानीय गणमान्य एवं कई अन्य लोग भी पहुंचे।बता दें कि पिछले कई वर्षो से इनके द्वारा लगातार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है।रोजेदारों के लिए यहां अच्छी व्यवस्था दिखाई दी। इफ्तार की थाली में खजूर से ले कर बैगन, आलू समेत अनेक किस्म के पकौड़े, चना, चूड़ा, फ्रूट…

Read More

मधुबनी जिला के लौकही थाना अंतर्गत लौकही के पुरानी बाजार में 18 अप्रैल को देर रात हुई भयंकर डकैती में भीमसेन घिड़िया के घर से लगभग 30 लाख से ज्यादा संपत्ति लूट कर ले गया। डकैतों ने लगभग डेढ़ घंटा रुक कर बमबारी करते हुए डकैती की। इस दौरान स्थानीय थाना लौकही को फोन करके पुलिस प्रशासन को सूचना दी, लेकिन एक घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर रह गई। एक भी अपराधी को पकड़ नहीं पाई। पुलिस के सामने बेखौफ होकर अपराधियों ने बम बरसाए। परिजनों ने बार-बार पुलिस प्रशासन से विनती करते रह…

Read More

मधुबनी जिले में वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी ईद पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में मनाने की आमजनों से अपील की।इस फ्लैग मार्च में डीसीएलआर राजू कुमार,बिस्फी थानाध्यक्ष राजकुमार राय,औंसी ओपी अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Read More