देशभर सहित बासोपट्टी में आज पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है. भारत में ईद आज मनाई जा रही है लेकिन कई देशों में एक दिन पहले चांद दिखने की वजह से ईद कल ही मना ली गई. भारत के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर आज सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई.बासोपट्टी प्रखंड में भी ईद की रौनक दिखाई दे रही है. लोगों ने सुबह-सुबह मिलकर एकसाथ नमाज पढ़ी और अल्लाह की इबादत की.ईद की नमाज अदा करने से पूर्व मौलाना कलीम अशरफ ने रमजान के पवित्र महिना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मजहबे इस्लाम अमन शांति का पैगाम देती है। इस्लाम में गंगा जमुनी तहजीब दिया गया है। ईद पर्व पर गिले शिकवे दुश्मनी भुला कर आपस में एक होने का रास्ता देती है। मौलवियों ने कहा कि तीस रोजा पूरा करने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आती है। ईदुल फितरत की नमाज अदा करने के बाद भारत समेत विश्व शांति अमन भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
