Author: joshilivenews

दरभंगा जिले के बेनीपुर में सूड़ी महासभा 2023 के आयोजन को लेकर शुक्रवार को बहेड़ा में मदन कुमार महतो के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया, जिसमें त्रिदेव वैश्य सूड़ी संगठन के अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे ने कहा कि 23 अप्रैल को बहेड़ा पानी टंकी चौक के पास सूड़ी महासभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दरभंगा,मधुबनी, समस्तीपुर एवं सुपौल जिला के सरदार, माइनजन एवं गरामित को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। महासभा का उद्देश्य है कि ग्रामीण स्तर पर सैकड़ों वर्षो से चल रहे संगठन को मजबूत करना है।संस्था के सचिव संजय कुमार महतो ने कहा…

Read More

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के पिपराही पंचायत में मो. हसनैन आलम छोटू द्वारा दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रमजान के महीना में हर वर्ष हम इख्तियार पार्टी का आयोजन करते हैं। इसमें हमारे मुस्लिम भाई हिंदू भाई सब लोग भाईचारा के साथ एकजुट होकर के भाग लेते हैं। समरसता और सद्भावना से एक साथ हम लोग काम करते हैं। द्वेष भावना को छोड़कर कार्य करते हैं, समस्या का हल करते हैं। हम चाहते हैं कि लदनियां प्रखंड एक ऐसे प्रखंड हो, कि जिला में पहला नंबर पर आए।इस कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख भोगेंन्द्र यादव, पंचायत समिति सदस्य दिलीप…

Read More

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के गिदवास पंचायत के भुतहा गांव के महादलित टोला में निवास करने वाले राम उदगार राम के घर में अचानक अलाव से आग लगने के कारण लाखों रुपए की सम्पत्ति जल कर राख हो गया।ज्ञात हो कि अलाव से लगी आग के कारण उक्त परिवार का सम्पूर्ण आशियाना सहित वर्षों की कमाई देखते देखते राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन गाड़ी प्रभावित परिवार का सपना तो नहीं बचा पाया, परंतु अन्य लोगों को नुक्सान से बचाने में सहायक साबित हुआ। सरकारी स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं ग्रामीणों के सहारे जीवन काटने वाले…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विधुत उपभोक्ता को समय से कनेक्शन नही मिलने के कारण भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। इस संबंध में पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-09 निवासी राजेश कुमार साह ने बताया कि एक माह पूर्व सुविधा ऐप पर ऑनलाइन बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किए। स्टेटस जांच करने पर जानकारी मिली की अभी तक पेपर वेरिफिकेशन नही हुआ है, जिसके कारण छोटे बच्चे के साथ भीषण गर्मी झेलने को विवश हैं। वहीं बासोपट्टी बाजार निवासी अवधेश कुमार के द्वारा बताया गया कि घरेलू बिजली कनेक्शन अनुरोध संख्या 520710979433…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में जयनगर अनुमंडल अधिवक्ता संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।इस आम चुनाव-2023 में नाम वापसी के उपरांत विभिन्न पदों के एक नामांकन के लिए रहने पर उक्त पदों पर नामांकन किये हुए अधिवक्ताओं को निर्विरोध उनका निर्वाचन कर दिया गया। इसमें उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर नामांकन नहीं होने पर खाली रह गया। वहीँ, अध्यक्ष पद पर विजयकान्त चौधरी, महासचिव पद पर इंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद राजेश कुमार महतो, अंकेषक पद पर संतोष कुमार मण्डल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीतलाल पासवान का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

Read More

पटना के बेउर थाना पुलिस ने साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया, जिसमें एक साइबर अपराधी कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपुर निवासी रोशन ठाकुर निकला। रोशन ठाकुर कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपुर का रहने वाला है। वह कई दिनों से पटना में रह रहा था। उस पर कलुआही थाना में भी एक मामला थाना कांड संख्या-204 दर्ज है, जिसमें एक लड़की का अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने का आरोप है। इस कांड में फिलहाल वह जमानत पर है।

Read More

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा कि गई। दोपहर होते ही ज़ोहर की अज़ान सुनकर लोग साफ-सुथरे कपड़े पहन कर अपने बच्चों को साथ लेकर अलविदा जुमा की नमाज़ पढ़ने मस्जिद में पहुंच गए। नमाज में सभी ने मिलकर देश में अमन शांति बनाए रखने की दुआ मांगी। रमज़ान महीना का आखिरी जुमा अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। रमज़ान में इबादत करने का विशेष सवाब मिलता है, इसलिए मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ जाती है। इस बार रमज़ान के महीने में पांच जुमे की नमाज़ अदा करने का…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के अंतर्गत दुल्लीपट्टी नया स्थान एवं प्राथमिक विद्यालय,बलुवा टोल में गृह मंत्रालय नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल,मुजफ्फरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.सी. सुखदेव (कमांडेंट, पशु चिकित्सा) द्वारा कुल 147 पशुओं का उपचार किया गया, साथ ही ₹17789 की दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सशस्त्र सीमा बल का गीत गाते हुए किया गया।इस मौके पर एसएसबी के कई कर्मी मौजूद रहे।

Read More

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए गए कई कार्यक्रम सूचना जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार से सूचीबद्ध सांस्कृतिक संस्था, जन जागरण युवा समिति, मधुबनी द्वारा मधुबनी जिला अंतर्गत रहिका,बेनीपट्टी,बिस्फी,मधवापुर,हरलाखी,कलुआही,बासोपट्टी,लदनिया,पंडोल,जयनगर,मधुबनी सदर में डॉ. शिव नारायण मिश्र लिखित नुक्कड़ नाटक “सावधानी हटी-दुर्घटना घटी” नाटक का आयोजन किया गया।वहीं दूसरी ओर संगीत एवं ललित कला समिति,मधुबनी द्वारा राजनगर,खजौली, बाबूबरही,अंधराठाढ़ी,खुटौना फुलपरास,लोकही,घोघरडीहा लखनौर,झंझारपुर,मधेपुर प्रखंड कार्यालय के निकट प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के निर्देशानुसार गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा अग्निसुरक्षा एवं हीटवेव से बचाव की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार के निर्देशानुसार जिले में भीषण गर्मी,लू से बचाव एवं अगलगी की घटनाओं पर…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली शुक्रवार को खजौली बाजार स्थित एक्सीलेंट कॉमर्स कोचिंग के सभागार में आशा इंटरप्राइजेज के तत्वाधान में महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की नेतृत्व आशा इंटरप्राइज के बिहार कोडिनेटर मुकेश कुमार ने किया।इस दौरान करीब 150 महिलाओ के बिच सीसी सेनेट्री पैड का वितरण किया गया।इस दौरान मुकेश झा ने कहा की आज भी ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के अंदर जागरूकता की अभाव व मानसिक झिझकपन के कारण सेनेटरी पैड के जगह पर फटे पुराने मैल कुलचे कपड़ा का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण महिलाओं कई तरह की बीमारियों से ग्रसीत होते जा रहे…

Read More