Author: joshilivenews

मधुबनी जिले में रमजान के आखिरी जुमे को फेयरवेल जुमे के नाम से जाना जाता है और इस जुमे को ईद के बराबर ही अहमियत दी जाती है।असल बात यह है कि रमज़ान के आख़िरी जुमे को जुमे का अलविदा कहना कहीं भी साबित नहीं हुआ है। इसके बारे में एक कमज़ोर हदीस भी नहीं बयान की गई है और यह तर्क की दृष्टि से ग़लत है, क्योंकि साल में बारह महीने होते हैं, और हर हफ़्ते में जुमा होता है। हर महीने के आखिर में शुक्रवार भी आता है, तो रमजान के आखिरी जुमे को फेयरवेल फ्राइडे क्यों कहते…

Read More

आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आवेदन कर्ता को जानकारी देने, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद-बीज कि व्यवस्था में सुधार लाने, गरीबों को उजाड़ने पर रोक, पर्चा धारियों भूमि पर कब्जा, भूमि चोर, भू-माफिया तथा जनविरोधी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग :- भूषण सिंह मधुबनी जिले के जयनगर के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार को शुभकामनाएं पत्र देते हुए 11 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया गया। जयनगर प्रखंड सचिव भूषण सिंह भाकपा माले जयनगर ने जनहित में ग्यारह सूत्री मांगों में उन्होंने कहा कि आम जनता के द्वारा किसी भी प्रकार के लिखित आवेदन पत्र देने पर अधिकतम 15 दिनों के…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना में शुक्रवार को ईद पर्व को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाए जाने को लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि उपद्रवी तत्वों एवं अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भड़काऊ मैसेज व फोटो पर प्रशासन की पैनी नजर है।इस बाबत सीओ मनीष कुमार ने कहा की कोई भी पर्व के अवसर पर…

Read More

मधुबनी में विश्व मलेरिया दिवस व एईएस के नियंत्रण को लेकर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के (भीबीडीएस/केटीएस,एवं अन्य) कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मधुबनी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने बताया एईएस व विश्व मलेरिया दिवस को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखण्ड स्तर पर बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में एईएस/जेई का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व आशा, आईसीडीएस, जीविका के साथ ही अन्य विभाग को जिला अधिकारी अरविंद…

Read More

मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस स्थित डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा आस्था भारद्वाज ने यंगेस्ट मून गर्ल बनकर जहाँ एक ओर पूरे देश का नाम रौशन किया है, वहीं दूसरी ओर अपने विद्यालय में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए नामांकित हुई है। जाहिर है कि यह उपलब्धि उसे अपने पिता डॉ. सुरविन्द कुमार झा तथा माता डॉ. सुधा झा की तरफ से उसके 10वें जन्मदिन पर चॉद पर एक एकड़ जमीन खरीद कर गिफ्ट के रूप में दिए जाने के कारण हासिल हुई है। साथ ही इसका श्रेय डॉन बॉस्को समूह…

Read More

मधुबनी जिले के जयनगर में स्थित कमलाबाड़ी के धौली टोल में आठ दिवसीय महावीर झंडा मेला का आयोजन किया गया।महावीर झंडा मेला परिसर में दंगल प्रतियोगिता का उदघाटन समाजसेवी बृज किशोर यादव,सोशल वर्क एंड दुल्लीपट्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव,पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव,पूर्व मुखिया भोला यादव,भोगी यादव,झगरू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृज किशोर यादव ने कहा कि महावीरी झंडा आध्यात्मिक बोध कराता है। महावीर हनुमान वीरता के प्रतीक हैं। महावीर हनुमान की वीरता रामायण में भी वर्णित है। समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान जरूरी है। धार्मिक अनुष्ठान से सामाजिक सद्भाव व शांति बनी रहती…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला के पास आईटीआई कॉलेज के नजदीक अवस्थित भारत फाइनेंशयल इंक्लूजन लिमिटेड में कार्यरत एक कर्मचारी नीतीश कुमार ने 9 लाख 1 हजार 739 रुपए लेकर फरार हो गया है।ब्रांच मैनेजर नागमणि द्वारा थाना में दिए गए लिखित आवेदन में यह आरोप लगाते हुए की नीतीश कुमार, जो मूलतः मधुबनी जिला के भैरवस्थान थाना अंतर्गत काको गांव का निवासी है, जो उक्त बैंक में कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार विगत 16 महीनों से फील्ड स्टाफ के पद पर काम करता आ रहा था। उन्होंने…

Read More

मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखण्ड में स्कूली शिक्षा के साथ ही विकास योजनाओं की स्थिति जानने के लिए एसडीओ कुमार गौरव ने गुरुवार को कोठिया पंचायत पंहुचे। प्राथमिक विद्यालय, कोठिया का भी निरीक्षण किया। एसडीओ ठीक पौने 10 बजे कोठिया प्राथमिक विद्यालय पर पंहुचे। स्कूल में एक भी बच्चे नहीं थे और कमरों में ताला लटका हुआ मिला। एसडीओ ने बताया कि प्रभारी सहित तीन शिक्षक स्कूल से निकलते हुए मिले। जब पुछा गया कि बच्चें कहाँ है और कमरों में ताला क्यों लगा हुआ है? तो बताया गया जनगणना कार्य में जाने के लिए छुट्टी दे दिया गया है।…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के कौआहा गांव के समीप दिन दहाड़े दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल सटाकर पीएनबी के सीएसपी संचालक से दो लाख पैंतालीस हजार रुपये लूट फरार हो गए। घटना गुरुवार करीब साढ़े तीन बजे की बताई गयी है। पीड़ित संचालक बरही गांव निवासी संत कुमार रॉय ने बताया कि पीएनबी बैंक उमगांव ब्रांच से करीब तीन बजे पैसा निकासी कर वापस अपने गांव बरही स्थित सीएसपी पर लौट रहे हैं थे। इसी क्रम में पीछा करते हुए एक बाइक पर सवार दो की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य मार्ग स्थित…

Read More

ईद पर्व को लेकर मधुबनी जिले के झंझारपुर में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक झंझारपुर थाना परिसर में हुई। एसडीएम कुमार गौरव एवं एसडीपीओ आशीष आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारी ने सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में चिन्हित जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। भीड़ को नियंत्रण के लिए प्रशासन के द्वारा रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सेंसेटिव जगहों पर सादे वर्दी में भी पुलिस पुलिस की नियुक्ति की गई है, साथ ही इंटरनल टीम के द्वारा भी लगातार निगरानी की…

Read More