Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी नगर पंचायत के मुख्य सड़क में दिनों ओर आज एक बार फिर लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण पर बुलडोजर चलता देख अतिक्रमण करने वालों में भागम भाग की स्थिति बनी रही। कई अतिक्रमणकारी अपनी ओर बुलडोजर आने से पहले ही अपने अपने सामान को लेकर भागते दिखाई दिये। जहाँ तमाशगीन इस दृश्य को देखकर मन ही मन कहते दिखे की अब लोगों को जाम जैसी समस्या से यकीनन निजात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी के निर्देश पर तैनान दंडाधिकारी नगर पंचायत बेनीपट्टी के कार्यपालक पदाधिकारी इन्द्र कुमार मंडल व अंचलाधिकारी…

Read More

मधुबनी जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह के तहत “लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ”, मोदी अडानी महाघोटाले को जेपीसी से जांच, कांग्रेस पार्टी के बरिष्ट नेता राहुल गांधी की असंवैधानिक तरीके से लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा,पूर्व विधायक भावना झा एवं जिला प्रभारी प्रवीण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जुलूस निकालकर जिला समाहरणालय का घेराव किया और डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति के समक्ष विशाल सत्याग्रह किया।सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री डॉ.…

Read More

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय को मनोनीत होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशियां जाहिर किए बधाई का लगाता ताता। इस बाबत अमरनाथ राय ने बताया पार्टी ने हम पर विश्वास करके ही ये जिम्मेदारी हमको दी है, हम इस जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वाह करेंगे। इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हम बधाई देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा जिस तरह की पार्टी है, हम लोग भी अपने प्रखंड में सद्भाव और समरसता के साथ भाईचारा के साथ काम करें। प्रधानमंत्री का आभार, जो छोटे-से-छोटे कार्यकर्ताओं पर उनकी…

Read More

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिरा पड़ा, पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। दुर्घटना होने पर स्कूल के बच्चे हालांकि चोटिल हुए है, पर कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।बता दें कि जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के ब्रदर्स पब्लिक स्कूल के बस अनियंत्रित होने के कारण खाई में जाकर गिर पड़ी, हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गए स्कूल के बच्चे, पर गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।मौके पर स्थानीय लोग पहुंच तुरंत ही बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, और मामूली उपचार…

Read More

मधुबनी जिले के कुख्यात अपराधी रोहित यादव से कलुआही थाना पर पिछले 24 घंटे से पूछताछ जारी है।ज्ञातव्य हो कि कुख्यात अपराधी रोहित यादव को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर गुप्त रूप से कलुआही थाना पर रखे हुआ है। उक्त अपराधी पर जिले में करीब दो दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। नगर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार अपराधी रोहित यादव को कलुआही थाना पर लाकर पूछताछ कर रही है एवं इससे जुड़े कांड को खंगाल रही है। मंगलवार को मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने भी कलुआही थाना पर आकर पूछताछ किया। हालांकि उन्होंने मीडिया से कुछ भी बताने से…

Read More

मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के बेलाही गांव स्थित मंगा टोल के निकट कलुआही से मधुबनी जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार की रात्रि करीब 11बजे पिकअप एवं बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार राजनगर थाना क्षेत्र के सिमरी निवासी सुनील पासवान, उम्र-40 वर्ष एवं उसकी पुत्री साक्षी कुमारी, उम्र-11 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसकी पत्नी विभा देवी एवं साली अनुपमा कुमारी जख्मी हो गई एवं विभा देवी के गोद में दो साल का पुत्र सत्यम कुमार बाल-बाल बच गया, उसे कहीं खंरोच तक भी नही आया, वह पूर्णतः सुरक्षित है। यह पांचो व्यक्ति…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी में उत्पाद कंट्रोल पटना से मिली गुप्त सूचना के आलोक में बिस्फी थाना के एएसआई उदय सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर किया। थाना क्षेत्र के सिमरी गांव स्थित एक गाछी के झारी में छुपाकर रखें 160 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।इस बाबत बिस्फी थाना अध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि शराब करोबारी को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। शराब कारोबारी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Read More

व्यापक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार को लेकर जिलाधिकारी ने 10 सदस्यीय नुक्कड़ नाटक की दो दलों को वाहन सहित हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इन दो दलों का काम गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा अग्निसुरक्षा एवं हीटवेव से बचाव की जानकारी देना है।मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय से जिले में भीषण गर्मी,लू से बचाव एवं अगलगी की घटनाओं पर काबू करने को लेकर व्यापक जन जागरूकता हेतु दो नुक्कड़ नाटक दलों को जागरूकता रथ के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लू से बचाव और अगलगी…

Read More

मधुबनी सदर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. ऋषि कांत पांडे ने अस्पताल के प्रसव कक्ष, ओपीडी, एसएनसीयू सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसव रूम, प्रोटोकॉल के आधार पर साफ सफाई, स्वच्छता की उपलब्धता, ट्रे, रजस्टिर व संधारण, डुकोमेंटेशन, सम्मानपूर्वक मातृत्व देखभाल, हाइजीन स्टूमेंट्स, अल्पवजन वाले शिशु का देखभाल व रेफर आदि बिंदुओं पर बारीकी से जाँच की। सिविल सर्जन ने बताया निरीक्षण में प्रसव रूम में मिल रही सुविधाओं की और बेहतर किया जा सके, इस उद्देश्य निरीक्षण कर किया गया। प्रतिदिन अस्पताल…

Read More

मधुबनी जिले का जयनगर रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ यह भारत का अंतिम रेलवे स्टेशन है। चुंकि यहाँ से पडोसी देश नेपाल के लिए भी रेल सेवा है, इस लिहाज से इस स्टेशन का महत्व और काफी बढ़ जाता है। ये एक अंतराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन है। ऐसे में इस भारत-नेपाल सीमा पर अवस्तिथ अंतराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन जयनगर में स्टेशन अधीक्षक का पदस्थापित होने पर जगह खाली है, और ऐसे में यात्रियों की परेशानिया बढ़ जा रहीं हैं।बता दें कि बीते 13 मार्च को जयनगर स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक को टीआई पद पर सकरी जंक्शन तथा…

Read More