Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के हरिपुर दक्षिण पंचायत के हरिपुर बक्सी टोल गांव स्थित पंचायत सरकार भवन पर शनिवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का शुभारंभ सह कूड़ादान वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत सरकार भवन पर मुखिया उमा देवी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे कलुआही के बीडीओ सुश्री मनिला राज ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत के कुल 15 वार्ड के वार्ड सदस्य, स्वच्छताकर्मी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे। सभी स्वच्छता कर्मियों को कूड़ादान युक्त ठेला का वितरण किया गया इसके साथ साथ…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में थाना दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर सुनवाई को लेकर अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षो द्वारा बैठक कर सुनवाई की गई एवं कई मामलों का निष्पादन भी किया गया।गौरतलब हो की जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि भूमिविवाद से जुड़े मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस पर अनिवार्य रूप से भूमि विवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करें एवं ससमय प्रतिवेदन भेजें, ताकि आमजनों…

Read More

मिथिलांचल में अभी भी जुड़शीतल के अवसर पर कई पौराणिक लेकिन खतरनाक खेल खेला जाता है।वहीँ, मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रहिका प्रखंड के नाजीरपुर औरराजनगर के आमादा जितवारपुर, में खेला जाता है पौराणिक एवं खतरनाक खेल।मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे कलुआही,राजनगर,रहिका क्षेत्र के मध्य डोकहर,शिविपट्टी, बेलहवार,नाजीरपुर और बेलाही के मध्य रौवाही चर मे जुड़शीतल के दिन सौ साल पुराना अन्धविश्वास का खेल परंपरा को अभी तक निमाहा जा रहा है। प्रशासन का कोई भी प्रयास इस खेल के रोक नही पाया। खेल स्थल से पूरब दिशा में शिविपट्टी, बेलहवार्,रशीदपुर,पहिहारपुर, बल्हा सहीत राजनगर…

Read More

मधुबनी जिले में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन भी मधुबनी फायर स्टेशन के अंतर्गत त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के सहयोग से प्रभात फेरी निकाला गया एवं विद्यालय में फायर मॉक ड्रिल कराया गया, साथ ही लोगों को अग्नि सुरक्षा से जागरूक किया गया। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन रोज पब्लिक स्कूल जयनगर के सहयोग से अग्नि सुरक्षा संबंधित जागरूकता प्रसारित करने के लिए प्रभात फेरी एवं मॉक ड्रिल कराया गया।बता दें की जिला प्रशाशन लगातार इस तरह का मॉक ड्रिल जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं अन्य कई पब्लिक प्लेसेस पर कराता आ रहा है, जिससे आम लोगों एवं विद्यार्थियों…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं इंदिरा आवास योजना की समीक्षा को लेकर बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को प्रखंड के आवास सहायकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के अपूर्ण 38 आवास लाभुकों तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 के 36 अपूर्ण आवास लाभुकों सहित कुल 74 आवास लाभुकों के विरुद्ध उजला, लाल नोटिस जारी करने तथा नीलाम पत्र वाद दायर करने का निदेश दिया गया।बैठक में आवास पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, आवास सहायक श्याम कुमार चौधरी, अनंत कुमार, राम किशुन प्रसाद, शंकर…

Read More

मिथिलांचल के लोक परम्परा का पर्व जुड़शीतल के पावन अवसर पर मधुबनी जिले के महाराजगंज, हवाई अड्डा के सीतला मंदिर में सुबह से लेकर दिनभर हजारों भक्तों ने पवित्र जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इस मंदिर में भक्तों ने सत्तू,बड़ी बासी भात एवं सेमाड़ कुल देवताओं को अर्पित कर महादेव को भी चढ़ाया। पंडित बिरेन्द्र झा ने जुड़शीतल पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दिया कि चैत्र मास के अंतिम रात बड़ी भात बनाकर सुबह बैसाख मास के शुरुआत के अवसर पर रात के बासी भोजन देवताओं एवं घर आंगन के प्रवेश द्वार पर रखा जाता है। घर परिवार…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर शनिवार को प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों ने भी प्रखंड स्तर पर संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन कर राज्य सरकार द्वारा गठित नई शिक्षक नियमावली का विरोध किया।इस दौरान स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र के सभागार में शिक्षक रामपरीक्षण यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों ने एक बैठक कर राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार द्वारा 10 अप्रैल 2023 को अधिसूचित बिहार राज विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त नियमावली 2023 नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा है। सरकार को अविलंब इसे…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के पाली मोहन गांव निवासी श्याम नारायण झा के पत्नी रंजू देवी ने थाना को एक आवेदन देकर गांव के ही पवन साह सीता देवी,संजू देवी और भोलू साह के विरुद्ध मामला दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है की गुरुवार को सभी नामजद मेरे जमीन पर आकर गाली-ग्लौज करने लगा। जब उन लोगों को गली देने से मना किया, तो उन लोगों के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। वही उन्होंने आवेदन में पवन साह और भोलू साह के ऊपर मारपीट के साथ छिनतई का भी आरोप लगाया…

Read More

मधुबनी नगर में आज जुड़ शीतल पर्व के अवसर पर समाजसेवी प्रहलाद पुर्वे एवं उनकी धर्मपत्नी सह भावी डिप्टी मेयर प्रत्याशी नगर निगम, मधुबनी की काजोल पूर्वे के द्वारा महराजगंज में ठंढा पेय जल का व्यवस्था किया गया।बड़ी संख्या में गुड्डी मेला देखने आए दर्शनार्थियों को सेवा करने का आवास प्राप्त हुआ।इस मौके पर प्रह्लाद पूर्वे,सुनील पूर्वे,दिनेश कारक,अजय राउत, दीपक पासवान, प्रमोद नायक, चन्दन महतो, सुनील महतो एवं अन्य कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Read More

लोक पर्व जुड़शीतल के अवसर पर मधुबनी जिले के फुलपरास नगर पंचायत के आजाद मैदान में स्थानीय ग्रामीणों एवं युवकों के द्वारा विगत कई वर्षों से मेला लगाया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस मेला के अवसर पर आजाद मैदान का परिसर गुलजार हो उठा है। मेला में तरह तरह के झूले एवं दूकानों की भरमार लगी है। कई प्रकार की मूर्तियां भी बनाई गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न प्रकार के दूकानों से सजे इस मेले में आये झूले बच्चों के…

Read More