Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के झंझारपुर में जियो जागो फाउंडेशन दिल्ली व मधुबनी के तत्वधान में स्कूली छात्राओं के बीच निःशुल्क सेनेटरी पैड्स बांटे गए। झंझारापुर प्रखंड के सुखेत पंचायत अंतर्गत गधनपुर हाईस्कूल में सैकड़ों छात्राओं के बीच फाउंडेशन के द्वारा बनाए गए पैड्स बांटे गए।फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी शंकर यादव ने मौके पर छात्राओं को स्वच्छता व स्वस्थय रहने की सलाह दी व पौष्टिक भोजन करने साथ ही अपने पढ़ाई के प्रति सजग रहने की सलाह दी।मौके पर सूखेत पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि लाल राय ने फाउंडेशन के द्वारा इस अभियान की सराहना करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर प्रभाकर को…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों ऐसी सड़के हैं, जहां सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। यहाँ से लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों की सामना करना पड़ता है। प्रखंड क्षेत्र के सतधारा गांव से कोकरवा जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर है गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की स्थिति वर्षों से ऐसा ही पड़ा हुआ है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। बाढ़ एवं बरसात के समय में घर से बाहर निकलना काफी दुश्वार हो जाता है। सड़क के बीच एक जर्जर पुल है, वह भी बाढ़ के समय टूट जाता…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना अध्यक्ष राजकुमार राय के नेतृत्व में लगातार शराब कारोबारी, संध्या गश्ती, वाहन चेकिंग अभियान, असामाजिक तत्वों के लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यो में तत्परता दिखा रहे हैं। इस दौरान बिस्फी प्रखंड के नूरचक पंचायत से कोर्ट से वारंटी श्याम शाह, मिट्ठू शाह, कमलेश शाह को बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोच लिया।वही बौखुरी गांव निवासी 2014 के लंबित कोर्ट से वारंटी लक्ष्मी सहनी को उनके घर से दल बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।इस बाबत में बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि लंबित कांडों में कोर्ट से…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना थाना कांड संख्या-11 के गोली कांड से संबंधित मुख्य आरोपी पूर्व प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर मंडल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।बता दें कि थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में विगत 23 जनवरी को खेत में खेसारी की फसल मवेशी द्वारा चारा लेने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई थी, जिसमें बात बात में कई राउंड गोली चली थी। जानकारी के अनुसार गोलीकांड में एक व्यक्ति घायल हो गया था। मालूम हो कि उक्त कांड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरारपट्टी के प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर मंडल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। ग्रामीणों समेत दूसरे पक्ष की…

Read More

मधुबनी में कल हुए नवनिर्वाचित दी रहिका सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमण कुमार सिंह ने शहर के एक होटल में प्रेस को संबोधित करते हुए अपनी मनसा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जिले के अपने बैंक की भावना का विकास जरूरी है। भ्रष्टाचार मुक्त परस्पर सहकार का नाम है सहकारिता को ऑपरेटिव बैंक। हमारा संकल्प है कि इस बैंक से अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर इस बैंक की ओर से मिलने वाले लाभ दिलाऐगें। जिले का अपना बैंक को ऑपरेटिव बने. इस भावना को यहां पर सशक्त किया जाएगा, ताकि हर घर के लोग इसे अपना बैंक समझे और…

Read More

श्री श्री 108 शीतल पुजा समिती के द्वारा भौआरा हवाई अड्डा में आयोजन किया जा रहा है। शीतल पूजा समिति की ओर से 15.4.2023 से लेकर 16-4-2023 यानी दो दिन तक शितला पुजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव ठाकुर, कोशा अध्यक्ष माधव कुमार, सचिव शम्भू कुमार ठाकुर ने बताया कि इस समिति के द्वारा सोभा कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।वहीँ, समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव ठाकुर ने बताया कि इस कलश शोभा यात्रा में 551 कन्या शामिल होंगी, जिसमें हमारे कमीटियों के द्वारा पूरे सुरक्षा व्यवस्था एवं मुस्तैदी के साथ सभी कन्याओं पे नजर रखेगी। श्री…

Read More

भाजपा के साम्प्रदायिक नफरत व हिंसा के खिलाफ भाकपा-माले द्धारा आयोजित सद्भभावना-एकजुटता अभियान के क्रम में बलवा पंचायत स्तरीय माले कार्यकर्ताओं, सदस्यों व जनता की संयुक्त सद्भभावना-एकजुटता पार्टी कन्वेंशन आयोजित किया गया। उक्त कन्वेंशन में प्रखंड कमिटी के सदस्य भी शामिल हुए।भाकपा-माले के मधवापुर प्रखंड सचिव कामरेड कामेश्वर राम, लखींदंर सदाय, बरम्हदेव राम की अध्यक्षत मंडली ने कंन्वेंशन को संचालित किया। कंवेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव सह बिहार राज्य कमिटी सदस्य ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा की लूट-झूठ, हिंसा-घृणा, बेरोजगारी-मंहगाई के बोझ तले कराह रहा है। झूठे वायदे के सहारे सत्ता…

Read More

आज से ठीक 2 वर्ष पहले 13 अप्रैल 2021 को मधुबनी सदर अस्पताल में दीदी की शुरुआत की गई थी, जिसका गुरुवार को दूसरी वर्षगांठ मनाई गई।मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद वसीम अंसारी ने बताया सदर अस्पताल में अंतःवासी रोगियों के उपचार अवधि के दौरान शुद्ध एवं पोषक भोजन की व्यवस्था के लिए जीवका द्वारा संपोषित सामुदायिक संगठन के द्वारा दीदी की रसोई की शुरुआत की गई थी, जो सफलतापूर्वक संचालित रहा और आज 2 वर्ष पूरे कर लिया। कैंटीन में अंतः रोगियों को तथा वाह्य रोगियों के परिवार तथा अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं अन्य कर्मियों के लिए…

Read More

मधुबनी जिले के राजनगर में अतिथि प्राध्यापक संघ, विशेषश्वर सिंह महाविद्याल कॉलेज, राजनगर के अतिथि प्राध्यापकों द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में कार्यरत हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों को हटाए जाने के विरोध में तथा अपने अन्य विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें सभी अतिथि प्राध्यापकों ने वर्ग अध्यापन एवं अन्य महाविद्यालय कार्यों को काला बिल्ला लगाकर संपन्न किया। राजनगर कॉलेज अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजगोपाल ने कहा कि बिहार सरकार समान नियमावली और प्रक्रिया के अंतर्गत बहाल अतिथि प्राध्यापकों को बाहर कर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम कर…

Read More

आज नगर मंडल मधुबनी के द्वारा नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मधुबनी नगर मे इस्तिथ महापुरुषों की प्रतिमाएं एवं तालाबों की सफाई कार्यक्रम का सफाई अभियान चलाया गया।इस बाबत नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा को सफाई किया गया, साथ ही रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को सफाई किया गया। इसके बाद काली मंदिर पर…

Read More