Author: joshilivenews

मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे आयोजित प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हूए बताया की जयनगर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि जयनगर थानान्तर्गत ग्राम बेतौन्हा में ब्राउन सुगर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का कारोबार किया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष जयनगर के द्वारा इस बात की सूचना हमें देते हुए विशेष चेकिंग अभियान के पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह को सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, अंचलाधिकारी, जयनगर, एसएसबी सहायक समादेष्टा बेतौन्हा, जयनगर एवं…

Read More

मधुबनी शहर में मंगलवार को अधिकतर एटीएम में कैश आउट रहा। इस वजह से एटीएम कार्डधारियों को खूब परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि शहर के दायरे में विभिन्न बैंकों के करीब 50 से अधिक एटीएम लगे हैं, लेकिन अधिकांश एटीएम में कैश नहीं था। बैंक कर्मी के अनुसार कम कैश डाले जाने की वजह से महज कुछ ही घंटे में खत्म हो जाते हैं। खाते में पैसे रहने की बाद भी ग्राहक अपने पैसे निकासी कर पाने में खुद को अक्षम पा रहे थे। शहर के स्टेशन चौक से पश्चिम टाउन क्लब मैदान जाने वाली सड़क के समीप लगी एसबीआई का…

Read More

महान सामाजिक शैक्षिक सुधारक ज्योतिबा फुले और डा० भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर साम्प्रदायिक उन्माद और हिंसा के खिलाफ सद्भावना-एकजुटता अभियान, 11-14 अप्रैल के मौके पर हरलाखी प्रखंड के सोनाई मालेनगर में भाकपा-माले कार्यकर्ताओें ने सद्भभावना -एकजुटता मार्च निकाला।भाकपा-माले सोनाई लोकल कमिटी सचिव राम अशिष राम के नेतृत्व में निकले मार्च को भाकपा-माले जिला स्थायी समिति के सदस्य सह अ.भा. खेत व ग्रामीण मजदूर सभा(खेग्रामस)के राष्ट्रीय पार्षद श्याम पंडित,श्रवण राम,मोहम्मद जूमराती,राधा देवी,दुखी मंडल, शैनी मुखिया ने सम्बोधित किया, जबकि सैकड़ो साथियों ने भाग लिया।

Read More

सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार, विनय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले में खाधान्न आपूर्ति को लेकर विभिन्न एजेंडा से संबंधित विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा पावर पॉइंट के माध्यम से जिले में खाद्य आपूर्ति से संबंधित बिंदूवार विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए सचिव विनय कुमार ने कहा कि मधुबनी जिले में खाद्यान्न वितरण की सुविधा को देखते हुए खाद्यान्न संरक्षण हेतु अतिरिक्त गोदामों की आवश्यकता को देखते हुए जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।अपने समीक्षा के दौरान सचिव महोदय…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर बुधवार अपराह्न अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई हैं, जबकि बाइक पर सवार घायल महिला का अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास में प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्रान्तर्गत ननपट्टी गांव निवासी बद्री यादव के पुत्र 28 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप में हुई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतोष बाइक से अपनी सास अंधरामठ थाना क्षेत्र के जरौली निवासी मुनचुन यादव की पत्नी सुचिता देवी को लेकर झंझारपुर न्यायालय गया था और न्यायालय से वापस अपने…

Read More

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आवाह्न पर मंगलवार को प्रखंड ईकाई फुलपरास के प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार की अध्यक्षता में नियोजित शिक्षकों ने सरकार द्वारा घोषित बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति),स्थानान्तरण,अनुशासनिक कारर्वाई एवं सेवाशर्त नियमावली 2023 का विरोध इसकी प्रतियॉ जलाकर विरोध प्रकट किया।संघ ने सरकार से पूर्व नियोजित शिक्षकों को नई नियमावली में सामंजित करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि जब तक सरकार पूर्व नियोजित सभी कोटि के शिक्षकों का सामंजन नई नियमावली के अंतर्गत नहीं करती है, तब तक चरणबद्ध आंदोलन का सिलसिला जारी रहेगा।कार्यक्रम में बिहार…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव में पूर्व के मामले को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई.सीएचसी उमगांव में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती जख्मी महिला राजेश राम की पत्नी रंजू देवी ने बताया कि पूर्व के मामले को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व दुर्व्यवहार करने किया है। आसपास के लोग जुटने पर बीच बचाव किया गया। उसके बाद परिजनों ने सीएचसी उमगांव में भर्ती कराया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों…

Read More

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना की ओर पुलिस ने करीब दो वर्ष पूर्व हुई लड़की अपहरण मामले के अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती इश्तेहार चिपकाया है।विदित हो कि करीब दो वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें झिटकी गांव में निवासी मो. सोएब को नामजद अभियुक्त बनाया गया, लेकिन दो वर्ष से वे फरार चल रहे है।इस तरह बाबत थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि निर्धारित समय पर यदि थाना या फिर न्यायालय के आत्मसमर्पण नही किया, तो उसकी घर का कुर्की जब्ती कार्रवाई किया जाएगा.

Read More

मिथिला वाहिनी के झंझारपुर जिला इकाई की बैठक संगठन के जिला प्रमुख राज कुमार मंडल की अध्यक्षता में अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर के हनुमान जी मंदिर के परिसर में हुई। बैठक में आने वाले समय में मिथिला वाहिनी द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक को मिथिला वाहिनी के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक मिहिर कुमार झा महादेव ने संबोधित करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता और सहयोगियों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने संस्कृति और धरोहर के संरक्षण और संवर्द्धन में मिथिला वाहिनी के अभियान में आप सभी का योगदान प्रशंसनीय है। आज जब…

Read More

आर.के.कॉलेज, मधुबनी में नए प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल के योगदान के अवसर पर छात्र संघर्ष समिति के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष यादव, प्रधान महासचिव सुरेश सिंह, ब्रह्मदेव यादव, संजय पासवान, विजय यादव, चंदन यादव, राहुल पासवान, मणिशंकर यादव, मुलायम सिंह, डायनानंद साह, मो. शाहनवाज,मो. इक़बाल सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।

Read More