Author: joshilivenews

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड में व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया सुबह 7बजे से निर्वाचन पदाधिकारी रामनाथ कुमार ने शुरू किए थे। इसमें 4:30 बजे तक मतदान हुआ, उसके बाद मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें शिव शंकर यादव 58 मतों से विजय हुए, और अंधराठाढ़ी के नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने।इस मौके पर संजीव कुमार उर्फ भोला यादव, महिंद्र राय, अनिल यादव, शिव देव यादव आदि लोगों ने बधाई दिया है।

Read More

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के लौकही बाज़ार स्थित हार्डवेयर व्यवसाई भीमसेन घिड़िया के घर में बीती रात तकरीबन एक बजे में पन्द्रह की संख्या में हथियार से लैस डकैतों नेँ भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने लुटपाट के बाद दहशत फैलाने के लिए बमबाजी और ताबरतोड़ फायरिंग भी किया। सूचना मिलने पर लौकही थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान ने पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश किया, तो अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी ताबरतोड़ बमबाजी और फायरिंग कर दिया। संयोग से बम पुलिस की गाड़ी के बगल…

Read More

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक कर हीट वेव, अगलगी की घटनाओं की रोक थाम, संभावित बाढ़ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा किया।उन्होने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी नगर निकायों,पंचायतों में प्यायूँ की अविलम्ब व्यवस्था करने का दिशा निर्देश दिया, साथ ही अग्नि सुरक्षा एवं हीटवेव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाते रहने का दिया निर्देश दिया है। भूजलस्तर, चापाकलों की स्थिति, तटबंधों की स्थिति,नावों की मरम्मती आदि को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिए हैं।मधुबनी जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा ने हीट वेब की उत्पन्न स्थिति एवं उससे निपटने की तैयारी, भूजलस्तर,चापाकलों…

Read More

सरकार लाख सुविधा मुहैया कर रही, पर कुछ ऐसे जगह है, जहाँ मरीजों का सुरक्षित इलाज नहीं हो पाता है। ये रबैया कहीं और नहीं सदर अस्पताल,मधुबनी में देखने को मिल रही है। जहाँ एक ही बेड पर पाँच मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र के नगरी टोले लोहरपट्टी गाँव में अहले सुबह साढ़े छ: बजे चाय बनाने के क्रम में गैस रिसाव से माँ समेत पाँच बच्चे झुलस कर जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने आकर आग को काबू में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल…

Read More

नगर निगम,मधुबनी के प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची के विरुद्ध विभिन्न वार्डों के लिए प्राप्त आपत्ति का स्थलीय जांच अवर निर्वाचन पदाधिकारी मधुबनी,रिवाइजिंग अथॉरिटी,मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी तथा परिवादी के उपस्थिति में की गई।प्राप्त सभी आपत्ति का गुणवतापूर्वक निष्पादन दिनांक 24/4/23 तक करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 03/05/23 को किया जाएगा।

Read More

मधुबनी जिले के खजौली बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सुक्की गांव स्थित उत्क्रमित उच्च के परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर के 132वीं जयंती सप्ताह और महंती साफी के 9वीं पुण्यतिथी पर मैट्रिक, इंटर में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह के साथ बच्चों के बीच निबंध भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विधिवत रूप से सेवा निवृत डीईओ दिनेश साफी, बीइओ महेश साफी ,जीप सदस्य दीपक कुमार सिंह,मुखिया अशोक कुमार सिंह,पूर्व जिप सदस्य प्रमोद सिंह,बिरेंद्र प्रसाद यादव ,मुनींद्र दास,धनेश्वर महतो, जिबछ साफी सहित अन्य आगंतुक अतिथियों के द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर…

Read More

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में चल रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर अब स्थानीय लोगों से लेकर समाजसेवियों भी सवाल खड़े करने लगे है। बेनीपट्टी मुख्य बाज़ार में हुए अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई में पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है।इस बाबत बुधवार को बेनीपट्टी नगर पंचायत के समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता भाग्य नारायण मिश्रा ने बेनीपट्टी अनुमंडल अधिकारी से मिलकर आवेदन देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार से बेनीपट्टी नगर पंचायत के मुख्य बाज़ार लोहिया चौक से सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण…

Read More

इस बढ़ती गर्मी में मधुबनी जिले का तापमान भी 42-43 डिग्री के पास पहुंच गया है। प्रशासन लगातार हीट वेव व लू को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। लोगों का घर से दिन में निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन सरकार व शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण इस तपती धूप में प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चे पेड के नीचे खुले आसमान में पढ़ने को मजबूर हैं। दिन में 11 बजे लगभग तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जा रही है। ऐसे में बच्चों को पेड के नीचे जमीन पर बैठकर पढाई करना। क्या? क्या बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़…

Read More

मधुबनी जिले में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आग से बचाव काे लेकर एसडीआरएफ एवं अग्निशमन कर्मियों की ओर से जिले भर में जीविका दीदी, किसान, जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी सेविका के साथ बैठक कर आग से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों की ओर से जिले के सभी अनुमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में मॉकड्रील व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है।मधुबनी जिला आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वधान में एसडीआरएफ के नेतृत्व में जिले भर में अगलगी की घटनाओं की रोकथाम एवं भीषण…

Read More

भारत विकास परिषद्, उत्तर कोशी प्रांत के मधुबनी जिले के जयनगर शाखा के द्वारा आयोजित शपथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जयनगर के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, प्रांतीय अध्यक्षा सुमन सिंह, प्रांतीय संगठन सचिव अमरनाथ, प्रांतीय वित्त सचिव सुधीर सिंह, जयनगर शाखा के अध्यक्ष डॉ. ए.पी.सिंह, सचिव मनीष जायसवाल को पाग,दुपट्टा,माला और मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया गया।वित्त वर्ष 2023-24 के लिए चयनित नये पदाधिकारियों के दायित्व का पद शपथ भी हुआ। नव दायित्वधारियो में अध्यक्ष पद पर पर शम्भु कुमार गुप्ता, संगठन सचिव गोपाल कुमार सिंह एवं वित्त सचिव के पद पर संत कुमार…

Read More