मधुबनी जिले के खजौली बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सुक्की गांव स्थित उत्क्रमित उच्च के परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर के 132वीं जयंती सप्ताह और महंती साफी के 9वीं पुण्यतिथी पर मैट्रिक, इंटर में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह के साथ बच्चों के बीच निबंध भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विधिवत रूप से सेवा निवृत डीईओ दिनेश साफी, बीइओ महेश साफी ,जीप सदस्य दीपक कुमार सिंह,मुखिया अशोक कुमार सिंह,पूर्व जिप सदस्य प्रमोद सिंह,बिरेंद्र प्रसाद यादव ,मुनींद्र दास,धनेश्वर महतो, जिबछ साफी सहित अन्य आगंतुक अतिथियों के द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और दिग्वंत महंथी साफी के तैलीय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अशोक कुमार सिंह ने किया, तो मंच संचालन मुनींद्र दास के द्वारा किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के सेवा निवृत उप निदेशक दिनेश साफी ने कहा की प्रतिभा का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। प्रतिभावान प्रतिभागी को सम्मान मिलने से प्रतिभागी और अधिक ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य के प्रति अधिक उत्साहित होते है।
वही बीइओ उमेश साफी ने कहा की प्रतिभा समय और सुविधा की मोहताज नही होते है। बाबा साहेब के बताए हुए बातों को आत्मसात करने से ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वही जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह ने कहा की बाबा साहेब हर हमेशा विकास की आधार शिक्षा को बताया था। इसलिए जब तक समाज शिक्षित नही होंगे, तब तक समाज को पूर्ण रूप से विकसित करना एक कोरी कल्पना मात्र होगी। सभी लोगों का कर्तव्य बनता है की शिक्षा से वंचित तबके के लिए शैक्षनिक उत्थान की बहुत जरूरी है।
वही इस कार्यक्रम को विशेश्वर झा,रामवतार सिंह,धनेश्वर प्रसाद सिंह,साधु शरण पासवान,राम प्रसाद सिंह,पूर्व जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह,बिरेंद्र प्रसाद यादव,पैक्स अध्यक्ष राम बाबू सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस दौरान मैट्रिक और इंटर में प्रथम श्रेणी से पास कुल 35छात्र छात्राओं को सहित आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को पुरुस्कृत किया गया।
इस मौके पर जिबछ साफी,अमित कुमार,निशांत कुमार,सुधीर कुमार,कमलेश कुमार सिंह,प्रियंका कुमारी,लाल कुमार,ललित कुमार,सुरेश पासवान ,मुकेश कुमार,संतोष शर्मा,सुरेश नायक,किशोरी सिंह, बीलट प्रसाद सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।

