Author: joshilivenews

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले के राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान राजस्व से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिसमें नामांतरण की स्थिति, परिमार्जन के लिए प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र की समीक्षा, भू लगान, सैरात, जल श्रोतों पर किए गए अतिक्रमण की समीक्षा, सरकारी विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण की समीक्षा, लोक शिकायत, अन्य अतिक्रमण से संबंधित मामले, अमीन की नापी से संबंधित प्रतिवेदन, सरजमीनी सेवा, अभियान बसेरा, ऑपरेशन दखल देहानी,…

Read More

मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के बाघा कुशमार गांव के मोहम्मद सिराज ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर खुटौना सीएचसी में कार्यरत जीएनएम संगीता कुमारी पर प्रसव के दौरान नवजात शिशु के बाएं पैर की हड्डी तोड़ देने का आरोप लगाया है। थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर वे लोग विगत 9 अप्रैल की शाम रशीदा खातून ने अपने परिजनों के साथ प्रसव कराने सीएचसी आई थी। आवेदक के अनुसार प्रसव करा रही जीएनएम संगीता कुमारी ने उनसे बतौर 5 हजार रुपए देने की मांग की। उन्होंने कहां रुपया नहीं देने पर इनके शिशु को जानबूझकर पैर…

Read More

मधुबनी जिला के जयनगर के निवासी दिल्ली हाईकोर्ट के वकील सैयद हस्सानुल हक ने अपने पैतृक आवास पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें जयनगर अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर अनुमंडल मुख्यालय के सभी धर्म, समुदाय और वर्ग के सैकड़ो लोगों ने शिरकत की।इस कार्यक्रम में जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी बेबी कुमारी,अपर एसडीओ गोविंद कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी,पूर्व मुखिया इद्रीस मंसूरी,प्रोफेसर सैयद जावेदुल हक,सैयद एकबाल अहमद आरजू,डॉ. सैयद एहतेशामुल हक,उमेश यादव,अमित यादव,भूषण सिंह,सुरेंद्र महतो,सुजीत यादव,सुमन सिंह,मनोज पासवान,राकेश गुप्ता,अनिल जायसवाल,मोहम्मद जहाँगीर हाशमी,अनिल जायसवाल,शम्भु गुप्ता,सुमित कर्ण सहित सैकड़ों की संख्या लोग उपस्थित रहे। इफ्तार पार्टी के आयोजन में भी…

Read More

कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स(कैट),जयनगर के महासचिव रंजीत गुप्ता ने अपने संस्था के अध्यक्ष के नाम इस्तीफा पत्र जारी कर कहा है कि कैट जैसी संस्था के ख़ास पद के लोगों के द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित कर अपनी मनमानी चला रहे हैं। महासचिव द्वारा जारी पत्र में कहा है कि बीते दिनों एक व्यवसाई संगठन के द्वारा संवाद यह सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यवसायियों से सहयोग राशि लेकर किसी एक दल विशेष के कार्यक्रम का रुप देना एवं अपने निजी छवि को चमकाने के लिए संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के छवि को धुमिल करने का काम किया गया…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के भौरवा पंचायत वार्ड नंबर 2 में अचानक आग लग जाने से 8 घर जलकर राख हो गया। वही घर में रखे खाने का अनाज कपड़ा पैसा अन्य सामग्री जल कर रख हो गया। रोते बिलखते हुए महिला ने बताया के 25 हजार रुपए नगद भी जल गया वही बेटी के शादी के लिए बहुत सारे सामान इकट्ठा किए थे, वह भी जल कर स्वाहा हो गया।वही घर जलने वालों में अब्दुल मालिक, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मोती, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद खालिक, मोहम्मद गुलजार, मो. मन्नान है। हला की आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही…

Read More

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय से सटे परवता गांव समीप 15वीं वित्त आयोग के टाइड योजना के राशि से कैथाही चौर से परवता तक सरकारी नाला का निर्माण किया गया है। उक्त जानकारी के अनुसार नाला निर्माण कार्य में 19 लाख तीन हजार आठ सौ के लागत राशि से नाला निर्माण का प्राक्कलन बनाया गया है, जिसमें नाला की लम्बाई दो हजार फिट चौड़ाई 10 फिट एवं 10 फिट गड्ढा कर नाला की उड़ाही करनी थी। जबकि प्राक्कलन को अनदेखी कर 3 फीट चौड़ाई एवं 3 फीट गड्ढा कर नाला की उड़ाही की गई हैं, तथा कार्यस्थल पर बोर्ड…

Read More

मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न मामले के चार आरोपी को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के करमौली ग्राम निवासी व मारपीट मामले के नामजद आरोपी दीपू ठाकुर एवं उनके पिता कुमोद ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं मारपीट मामले के ही पूर्व नामजद आरोपी, दतुआर ग्राम निवासी भुवनेश्वर सदाय के पुत्र जितेन्द्र सदाय तथा कन्हौली मल्लिक टोल निवासी योगेन्द्र साहनी के पुत्र संजय सहनी को गिरफ्तार कर पूछताछ बाद न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया।…

Read More

मधुबनी नगर के महिला कॉलेज के समीप कामाख्या भवन में रविवार दोपहर एक कला-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मिथिला आर्टिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य, युवा कलाकार, कला विचारक, रंगकर्मी, फिल्मकार एवं समाजसेवी उपस्थित हुए।गौरतलब है कि मिथिला की बेटी एवं प्रतिभाशाली कलाकार गुंजेश्वरी देवी की दहेज़ के मामले में हुई हत्या से कलाकार वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई, जिसके बाद मिथिला कला के प्रबुद्ध वर्ग ने युवा कलाकारों के सामाजिक-आर्थिक सहायता के लिए मिथिला आर्टिस्ट एसोसिएशन के गठन का फैसला किया।मधुबनी से कौशिक झा, प्रतीक प्रभाकर, रांटी से अविनाश कर्ण, हैदराबाद से शालिनी झा, पूना से संदली…

Read More

उप विकास आयुक्त, विशाल राजकी अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।उक्त बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना, पंचायत सरकार भवन, सेवांत लाभ, सी पी ग्राम, आवास योजना, भूमिहीनों हेतु वास स्थल क्रय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान,जल जीवन हरियाली, मुख्यमंत्री नल जल योजना, गली नाली योजना, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, शिक्षा विभाग, आरटीपीएस, सांसद आदर्श ग्राम योजना, जिला आपूर्ति शाखा, अल्पसंख्यक छात्रावास व स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शामिल है।बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते…

Read More

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना की पुलिस ने नेपाली देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्कर का बाइक भी जब्त की गयी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना के एएसआई मधु कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ गस्ती पर निकले हुए थे, इसी क्रम में छतौनी चौक पर वाहन चेकिंग शुरू की। जहां नेपाल से शराब लेकर आ रहे बाईक चालक को रुकने का इशारा किया, तो तस्कर बाइक को छोड़ भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस नेतत्परता दिखाते हुए उक्त तस्कर को खदेड़ कर धर दबोचा।गिरफ्तार तस्कर की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया गांव…

Read More