मधुबनी जिले के खजौली में आप यदि अपने किसी कार्य से प्रखंड कार्यालय जा रहे हैं, तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर साथ ले लीजिए। बाहर तेज धूप के साथ पछिया हवा चल रही है। गला सुखना लाजमी है। इस स्थिती प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों का प्यास बुझाने के लिए एक भी चापाकल चालू अवस्था नही है। गिनती के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जीविका कार्यालय के सामने दो चापाकल कृषि कार्यालय के सामने एक चापाकल लगा है, लेकिन प्यास बुझाने के लिए नही बस कार्यालय परिसर की शोभा बढ़ाने के लिए है। एक चापाकल चालू अवस्था में है, जो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मी व पदाधिकारी के आवासीय परिसर में है। पूरे परिसर में चिलचिलाती धूप में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं रहने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि जिला पदाधिकारियों के द्वारा खराब पड़े सरकारी चापाकल की मरम्मती के लिए अलग अलग टीम गठित कर मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक जारी किया गया है। लेकिन लोगों की प्यास बुझाने वाले प्रखंड कार्यालय आज खुद प्यासा बना हुआ है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मी और आने वाले लोगों के लिए पानी की व्यवस्था नही रहने के कारण बुधवार को प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल के नेतृत्व में विभिन्न पंचायत के मुखिया सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध जताया।
इस दौरान मुखिया अर्जनुज सिंह ने कहा की प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पीने की पानी की व्यवस्था नही रहने के कारण प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना परता है।
वही मुखिया संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल ने कहा की प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालय के सामने तीन तीन चापाकल लगा हुआ है। लेकिन काम के एक भी नही एक तरफ प्रखंड के विभिन्न पंचायत से अपने कार्य को निपटारा करने आने वाले लोगों को समय से कार्य नही होता।
वही इस चिलचिलाती धूप में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पीने की पानी नही रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना परता है। प्यास लगने की स्थिती में आर्थिक दोहन बाजार से पानी बोतल खरीदकर पीना परता है, लेकिन इस और प्रखंड के पाधिकारी के द्वारा पहल करना मुनासिब नही समझा जा रहा है।
वही कन्हौली पंचायत के सरपंच रामचंद्र महतो ने कहा की जिस प्रखंड कार्यालय में लगे तीन तीन चापाकल की स्थिती है। उससे साफ प्रतीत होता है की ग्रामीण परिवेश में सरकारी चापाकल की क्या स्थिती होगी, लेकिन इस और प्रखंड के जिमेवार के द्वारा समस्या का समाधान करना उचित नहीं समझा जा रहा है।प्रखंड कार्यालय में पानी की स्थिती ऐसी है की प्रखंड कार्यालय स्थित अपना आधारकार्ड में सुधार करबाने आई सुक्की पंचायत के स्व. लक्ष्मण सिंह के वृद्ध पत्नी कुसुम देवी प्यास के कारण परिसर विभिन्न चापाकल पर घूमने को मजबूर थी। उन्होंने बताया की प्यास स कंठ सुखा रहल अय लेकिन एकोटा कल नए चलए छ्य्य। लोगों ने बताया की प्यास लगने पर प्रखंड कार्यालय परिसर से बाहर निकलकर बाजार से खरीदकर पानी पीना मजबूरी बना हुआ है।
वहीँ, बीडीओ मनीष कुमार बताते है की पीएचडी विभाग को सूचना देकर जल्द ही इस समस्या को समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर विभिन्न पंचायत के मुखिया, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

