मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर स्थित मध्य विद्यालय एवं कन्या मध्य विद्यालय खजौली के तीसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। बीडीओ मनीष कुमार, सीओ मनीष कुमार, प्रमुख कुमारी उषा के हाथों पुस्तक वितरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दोनों विद्यालय के करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं के बीच तीसरी कक्षा के सभी पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।
इस मौके पर शिक्षक अमित कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, शिवानी कुमारी, आशा देवी, गंगा कुमारी, विजय कुमार पासवान, प्रतिभा कुमारी, सुमन कुमारी, हेमन्त कुमार ठाकुर, हीरा सिंह आदि उपस्थित थे।
