- प्रखंड में छह पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
- तीन वार्ड सदस्य एवं तीन वार्ड पंच के पदों पर होगा चुनाव
- तीन मई से नौ मई 2023 तक दायर किये जाएंगे नामांकन
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायतों में उप चुनाव को लेकर बुधवार से प्रखंड कार्यालय में नाजिर रसीद के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गया।
जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया की प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कुल छः पदों के लिए उप चुनाव होना है, जिसमे तीन वार्ड सदस्य और तीन वार्ड पंच की पद खाली है। 3 से 9 मई तक नाजिर रसीद के साथ नामांकन होगा। वही 10 से 12 मई तक समीक्षा वही 15 मई को नाम वापसी के अभ्यर्थी की सूची प्रकाशन के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित शाम चार बजे चुनाव चिन्ह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा आवंटन किया जाएगा। वही 25 मई को मतदान और 27 मई प्रखंड कार्यालय स्थित करी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य किया जाएगा। जानकारी हो की प्रखंड क्षेत्र के दतुआर पंचायत के वार्ड 10 अनारक्षित अन्य कन्हौली वार्ड वार्ड 6 अनारक्षित महिला और चतरा गौबरौरा उतरी पंचायत के वार्ड 14 अनारक्षित अन्य के वार्ड सदस्य के पद पर उपचुनाव होना है। वही इनरवा पंचायत के वार्ड 4 पिछड़ा वर्ग महिला बेताककरघटी वार्ड 6 पिछड़ा वर्ग महिला और चतरा गौबरौरा दक्षिणी पंचायत के वार्ड 10 में आरक्षित अन्य पर वार्ड पंच की उप चुनाव होना है। उप चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है।