खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के ठाहर गांव स्थित बटुक भैरब स्थान के परिसर में विश्व कल्याणार्थ के उद्देश्य बार्षिक समाजिक सामूहिक बटुक भैरब के साथ सावा लाख पार्थिव महादेव पूजा भक्तिमाय मौहाल में धूम धाम से हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ। बटुआ भैरब के साथ सावा लाख पार्थिव महादेव पूजा को लेकर पूरे गांव में तड़के सुबह से ही काफी लोगों में हर्ष के साथ भक्ति का माहौल बना हुआ था। गांव के तकरीबन सभी घर मे सुबह से ही लोगों में अधिक से अधिक पार्थिव महादेव बनाने को लेकर होड़ लगी हुई थी। सुबह करीब 11 बजे के आस पास बटुक भैरब की स्थान में पंडित सह पुजारी बासुदेव मिश्र के द्वारा विधिवत रूप से मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना शुरू किया गया। वही इस दौरान गांव की महिलाओं व लड़कियों के द्वारा गाए जा रहें भक्तिमाय मैथिली गीतों से चारों दिशाएं गूँज में हो रहा था। वही सावा लाख से अधिक पार्थिव महादेव की पूजा सम्पन्न होने के बाद बाबा बटुक भैरब की पूजा अर्चना के बाद बांस में लाल कपड़ा की पताखा बांध कर सम्पन हुआ।
इस मौके प्रमोद झा, अभयकांत झा, दिनेश मिश्र, नारायणजी मिश्र, परुषराम पाठक, नागेश्वर पाठक, भवन जी झा, भरत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक फूलदेव ठाकुर, राम नाथ झा, बाबूसाहेब मिश्र, दीपक झा, कल्याण झा, पंकज ठाकुर, प्रभानन्द झा, गोपाल पाठक,उग्रनाथ मिश्र, सत्य नारायण सिंह उर्फ सतो, भरत सिंह, विद्यानन्द मिश्र सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे।