खजौली,मधुबनी।
नीतीश कुमार द्वारा बिहार में जनादेश के विरोध जाकर किया गया विश्वासघात के विरुद्ध शनिवार को खजौली प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना देकर विश्वासघात दिवस मोहन कुमार चौधरी पश्चिमी अध्यक्ष एवं सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कैंपस में दिन के 12बजे महाधरना देकर मनाया गया। धरना को संबोधित करते हुए शंभूनाथ ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में दांत हैं। उनके कोई ऐसा सगा नहीं, जिनको नितिश कुमार ने ठगा नहीं आने वाले चुनाव में भाजपा अपने बूते पर सरकार बनाएगी। वहीं जिला मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा नीतीश कुमार ने जनता के जनादेश के साथ धोखा किया है। वही मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी बालेश्वर सिंह भारती ने कहा देश के सबसे बड़ा पलटी मार नेता नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विश्वासघात के विरोध में बोलते हुए बताया कि जब नीतीश कुमार को कोई नहीं जानता था। तब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया था। फिर बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया था। कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बल पर सत्ता में आते हैं, और दूसरे के साथ जाकर मुख्यमंत्री बन जाते हैं। वही सुमित कुमार ने कहा कि 90 दशक से जो विकास हुआ उसमें एनडीए अराजकता साहूकार किया। इसके साथ मिलने का काम किया है नितीश कुमार चाहते थे राष्ट्रपति बने। एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बना, वह मुख्यमंत्री से सहन नहीं हुआ।
इस धरना में उपस्थित श्रीनाथ नागमणि, संतोष कुमार शर्मा, मुकेश कुमार यादव, ओम प्रकाश राय, रामदेव सिंह, अभिषेक कुमार मोनू, नितिन सिंह, संजीव मंडल, विवेक कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।