खजौली,मधुबनी।
अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लगाने को लेकर खजौली प्रखंड स्थित पेट्रोल पंप के पास सिधिविनायक हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर अमित कुमार सिंह ने शनिवार को एजेंसी में आने वाले ग्राहकों को तिरंगा देकर उन्हें जागरूक किया।
एजेंसी के प्रोपराइटर अमित कुमार ने कहा कि हम लोग बहुत ही खुशनसीब हैं। देश की आजादी के अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अपने घरों में तिरंगा लगाना एक बहुत बड़ी गर्व की बात है। मन में देश के प्रति सच्ची निष्ठा समर्पण और प्रेम के साथ तिरंगा के मान सम्मान को अपने दिलों में हमेशा याद रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे तिरंगे की पहचान और ताकत देश ही नहीं विदेश में भी है। तिरंगा झंडा हमारे देश के आन वान शान हैं।
इस मैके पर पुर्व प्रधानाध्यापक अभिमन्यु सिंह, राहुल कुमार, बब्लु झा, दिनेश दास, राजा कुमार, रौशन कुमार, रामबाबू, मो० सहाउद्दीन, मो० मुन्ना सहि अन्य कर्मी मौजूद थे।