खजौली,मधुबनी।
शुक्रवार को जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के दतुआर पंचायत के लक्ष्मीपुर, ठाहर, इनरवा, बिरौल मैना बेंता सहित विभिन्न गांव में कृष्णजन्मोत्सव को लेकर विभिन्न जगहों से आकर्षक रूप से सजधजकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमाय माहौल से वातावरण गुंजमय बना हुआ था।
वही दतुआर पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित महावीर स्थान के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव समारोह को विधिवत रूप से समाजसेवी दिलीप कुमार, जिप सदस्य जितेन्द्र कुमार भारती, पंसस झोली पासवान, पूर्व उप प्रमुख राजेंद्र यादव पूर्व मुखिया मनोज कुमार मंडल, सरपंच गणेश ठाकुर, रामवतार यादव, संतोष यादव, बौकू पासवान, जीवछ पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इससे पूर्व श्रीश्री 108 बजरंग कृष्ण पूजा समिति के तत्वाधान में 251 कन्याओं के भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं में खासे उत्साह बना हुआ था।शुक्रवार की तड़के सुबह से ही रंग बिरंगी परिधनो में सजकर महावीर स्थान परिसर में बने पूजा पंडाल पहुचने लगे थे।
इस दौरान कलश शोभा यात्रा पूजा पंडाल से चलकर गांव की परिक्रमा करते हुए जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की जयजकरों के साथ पवित्र जीवछ नदी से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर पहुचा। जहाँ पंडित अनील झा ने पुजारी राहुल कुमार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ नियम निष्ठा पूर्वक बारी-बारी से सभी कलश का स्थापना किया।वही इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष महेश पासवान और सचिव विनोद पासवान ने संयुक्त रूप से बताया कि यंहा करीब 10 बर्षों से विधिवत रूप से तीन दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता आ रहा है।इस दौरान पूजा पाठ के अलावे संध्या कालीन भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। वही दूसरी ओर प्रखंड के बेंता स्थित कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर राधे कृष्ण मंदिर से 151 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा को विधीवत रूप से पंचायत के मुखिया श्रीमोहन झा के द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया।कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में रमणीय वातावरण बना हुआ है। इस दौरान पूजा समिति के द्वारा स्थानीय मुखिया श्री मोहन झा को पाग दोपट्टा के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यहाँ बर्षों पूर्व से ही ग्रामीण के सहयोग से तीन दिवसीय पूजा अर्चना किया जाता है।
वही इस दौरान पूजा के साथ आकर्षक मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस मौके पर पंडित डॉ० तरुण झा, पंडित वीरेंद्र मिश्र, राम सागर मुखिया, राहुल झा, फिरन मुखिया,जीतन दास, मनीष झा, उपेंद्र दास, अमित कुमार, गोबिंद झा, सतीश मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
