खजौली,मधुबनी।
सोमवार को मधुबनी सदर डीएसपी राजीव कुमार ने खजौली थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह को अवश्य निर्देश दिया की थाना में लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन थाना क्षेत्र के शराब कारोबारी पर रोकथाम लगाकर शराब कारोबारीयों माफियाओं व तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजें गांजा करोबारीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजे असमाजिक व अपराधी तत्वों को चिन्हित कर उन्हें नकेल कसने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजें। वही दिवा,संध्या,व रात्रि गस्ती नियमित रूप से समयनुसार थाना क्षेत्र निकालने एवं विधी व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर प्रशिक्षु दरोगा रामकुमार पासवान, एसआई सुरेश प्रसाद सिंह, एएसआई इन्द्ररदेव सिंह सहित थाना के पुलिस बल मौजूद थे
