खजौली,मधुबनी।
मधुबनी जिले के प्रखंड क्षेत्र के मैना सुक्की गांव स्थित श्रीश्री 108 श्री कृष्ण पूजा समिति के तत्वावधान में छह दिवसीय कृष्णजन्मोत्सव के चौथा दिन सोमवार को पूजा समिति के द्वारा दो दिवसीय मटका फोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटका फोर कार्यक्रम की शुभारंभ सुक्की पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।इस दौरान मटका फोर कार्यक्रम की प्रथम मैना और बेहटा टीम ने भाग लिया।
इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि सुक्की पंचायत के मैना सुक्की गांव में भव्य रूप से बर्ष 2004 से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। वही प्रत्येक छः बर्ष पर पूजा समिति के द्वारा छः दिवसीय पूजा व मेला का आयोजन किया जाता है। इस बर्ष यह कार्यक्रम 19 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन बाल स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की भव्य रूप से छठीहार के साथ विसर्जन कर संपन्न होगा। वही मैना सुक्की गांव में छः दिवसीय कृष्णजन्मोत्सव को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।वही भव्य पूजा पंडाल के साथ स्थापित राधा कृष्ण सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति व मेला आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।वही खबर लिखे जाने तक मटका फोर खेल में बेहटा और मैना की टीम बारी-बारी से अपनी किस्मत की आजमाइश कर रहा था।किसी टीम के द्वारा मटका नही फोर सके थे। वही मटका फोर खेल देखने के लिए मेला परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इस मौके पर राधे यादव,चनु लाल यादव, राधे यादव, बिना यादव, पूर्व मुखिया उतिम राम,राम चंद्र यादव, उमेश प्रशाद, मिथिलेश कुमार, प्रकाश कुमार, रामवृक्ष दास, मुकेश राम, सतेंद्र यादव, राम सेवक यादव, योगेंद्र यादव, पवन यादव, जितेन्द्र कुमार, अशोक दास, रामवतार महतो, शिव चरण महतो, पवन सिंह, देवेंद्र प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, सुशील सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।