• बैठक में बीडीओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण की समीक्षा
मधुबनी जिला के खजौली में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा को लेकर बीडीओ मनीष कुमार ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के आवास सहायकों, मनरेगा एवं जीविका के कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान जीविका के कर्मियों द्वारा बताया गया कि आवास पूर्ण करने हेतु प्रखंड के छह पंचायत के 13 लाभुकों को जीविका के द्वारा ऋण दिया गया है। वहीं मनरेगा के लेखापाल द्वारा बताया गया कि इस सप्ताह आवास योजना के 150 लाभुकों को मजदूरी का भुगतान किया गया है। इस अवसर बीडीओ द्वारा उपस्थित आवास सहायकों को वित्तीय वर्ष 2016-17, 2020-21 के 209 अपूर्ण आवास लाभुकों तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 के 239 अपूर्ण आवास लाभुकों के विरुद्ध लाल, उजला नोटिस जारी करने तथा नीलाम पत्र वाद दायर करने का निदेश दिया। वहीं आवास निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नरार पूर्वी पंचायत के आवास सहायक से उन्होंने कारणपृच्छा करने की बात कही। बैठक में आवास पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, एलएसबीए के बीसी राजीव रंजन सहित सभी आवास सहायक, मनरेगा व जीविका के कर्मी उपस्थित थे।
