खजौली, मधुबनी।
मतदाता सूची से आधार को जोड़ने को लेकर आधार संग्रह हेतु प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर रविवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिले के खजौली प्रखंड में इस शिविर को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्र संख्या 286, 289 सहित कई मतदान केन्द्रों पर आधार जमा करने को लेकर लोगों की भीड़ देखी गई। हालांकि कुछ मतदान केन्द्रों पर केन्द्र के बीएलओ तो उपस्थित थे, किन्तु मतदाताओं की उपस्थिति नगण्य थी।
वहीं विशेष शिविर का निरीक्षण बीडीओ मनीष कुमार एवं आरडीओ विकेश कुमार ने किया। पदाधिकारी ने 33 खजौली विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 284, 285, 262 एवं 263 तथा 34 बाबूबरही विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 153, 154, 157, 158 आदि का निरीक्षण कर केन्द्र के बीएलओ को कई निदेश दिये। वहीं मतदान केन्द्र संख्या 158 के बीएलओ मतदान केन्द्र से अनुपस्थित पाए गए। बीडीओ ने उनसे कारणपृच्छा करने की बात कही।
