खजौली,मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली बाजार स्थित किसान भवन परिसर में 6 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव को लेकर तैयारी उत्साह पूर्वक की जा रही है। गणेशपूजनत्सव के लिए भवन पंडाल का निर्माण की तैयारी जोरों पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल को लेकर कलाकारों द्वारा तैयारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेशपूजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा साथ ही 31 अगस्त को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, पूजा कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कलश स्थापना के बाद प्रतिदिन पंडित संजय कुमार सिंह के द्वारा गणपति बप्पा की पूजा अर्चना शुरू की जाएगी। कोषाअध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर व मेला परिसर में सीसीटीवी से निगरानी किया जाएगा। वही पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि विगत दो वर्ष से करोना काल को लेकर गणेश पूजनोत्सव में मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहा था, लेकिन इस बार पूजा उत्साह के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान मीना बाजार, टावर झूला, मौत कुआं, सर्कस सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर रमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, विनोद पासवान, रितेश कुमार, नरेश सिंह उर्फ बाबा, मुरारी चौधरी, जयप्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, सुशील कुमार सिंह सहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।
