खजौली,मधुबनी।
विभागीय निदेशालोक में जिले के खजौली एवं कलुआही प्रखंड के निर्वाचित सभी मुखिया व उप मुखिया के तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रखंड स्तरीय प्रारंभिक प्रशिक्षण स्थानीय बीआरसी में शुभारंभ हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार, राजस्व पदाधिकारी विकेश कुमार, बीपीआरओ हेम नारायण महतो एवं प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ ग्रामीण विकास से जुड़ी संचालित योजनाओं के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
वहीं प्रतिनिधियों को उनके अधिकार, कार्य एवं दायित्व के निर्वहन की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पाकर प्रतिनिधि सशक्त होंगे तथा ग्राम पंचायत के संचालन में सहुलियत होगी।
वहीं बीपीआरओ ने कहा की प्रशिक्षण से पंचायतों के कार्य निष्पादन में गुणवत्ता व तेजी आएगी।
इस मौके पर प्रशिक्षक कमलेश कुमार, राज कपूर, अनिल कुमार, मुखिया आशा देवी, रीना देवी,भाजपा जिला मंत्री अर्जुन सिंह, अशोक कुमार सिंह, छठु पासवान, राजेश मिश्र, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल सोनी देवी, अनीता देवी, बबलू महतो सहित दोनों प्रखंड के अन्य मुखिया एवं उप मुखिया उपस्थित थे।
