खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली जिला पदाधिकारी के निदेशालोक में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड के खजौली पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जन वितरण प्रणाली, आवास, मनरेगा, स्वच्छता व अंचल से जुड़े कुल 116 मामले निबंधित किये गए। शिविर में आए अधिकांश मामले आवास से जुड़े थे। कुछ मामलों का अधिकारियों द्वारा ऑन स्पोट तत्क्षण निराकरण कर दिया गया। वहीं शेष निबंधित मामलों को सूचीबद्ध कर प्रखंड कार्यालय लाया गया।
इस मौके पर बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि निबंधित सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा कर दिया जाएगा। शिविर में डीसीएलआर सह प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी राकेश कुमार, राजस्व पदाधिकारी विकेश कुमार, बीपीआरओ हेम नारायण महतो, मनरेगा पीओ श्वेता कुमारी, आवास पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, सुजाता कुमारी, मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय, सरपंच बेवी कुमारी, पंचायत समिति सहित प्रखंड व पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद थे।
