खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के कमला खजौली प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक मंडलों की मासिक बैठक कंपनी के अध्यक्ष शंभू नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में कंपनी के सचिव राम कुमार के बेहटा गांव स्थित आवासीय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में राज्य परियोजना पदाधिकारी कन्हाई लाल, सीईओ रौशन कुमार एवं एलआरपी राम नाथ झा भी उपस्थित थे। बैठक में कंपनी को प्रबंधन मद में आगामी छह माह के लिए प्राप्त राशि के समुचित व्यय पर चर्चा की गई। इस अवसर राज्य परियोजना पदाधिकारी श्री लाल ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निदेश के आलोक में कंपनी का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य सामूहिक रुप से किसानों को संगठित कर सुलभता पूर्वक उन्हें सस्ती दर पर खाद, बीज, दवा, पशु आहार उपलब्ध करवाना है। वहीं कृषकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य उन्हें प्राप्त हो, यह भी प्रयास है। जबकि अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि कंपनी को खाद, बीज एवं माप-तौल का लाइसेंस जल्द मिल रहा है। अबतक 300 से अधिक कृषक इस कंपनी से जुड़ चुके हैं। आगे भर कंपनी का सतत विस्तार जारी रहेगा।
वहीं सचिव रामकुमार ने कहा कि किसानों के समस्या समाधान एवं उनकी उन्नति के लिए कंपनी के स्तर पर लगातार प्रयास किया जाएगा।
बैठक में कंपनी के निदेशक मंडल के ओम प्रकाश सिंह, मणिकांत कुमार मधुप, विनोद पांडेय, अभय कांत झा, सरोज कुमार सिंह, रीता देवी, बेचन कुमार, वाचस्पति झा आदि उपस्थित थे।
