खजौली, मधुबनी।
सकल चौरासी जायसवाल सेवा समिति के सचिव महेश कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी ने विधुत कनिया अभियंता सह सहायक विधुत अभियंता को एक लिखित आवेदन देकर प्रखंड क्षेत्र के खजौली गांव में एक अतिरिक्त विधुत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया है।
वही उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि चार वार्ड के खजौली गांव में दो कुटीर उद्योग के साथ करीब 550 से अधिक विधुत उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं के बीच सुगमता के साथ विधुत सफ्लाई हो इसके लिए विभाग के द्वारा महज एक विधुत ट्रांसफार्मर लगाया गया है।जिसके कारण यहाँ के उपभोक्ताओं को एक ही ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड बढ़ने के कारण हमेशा लो वोल्टेज के साथ अधिकांश समय फ्यूज और एक फेज बाधित ही रहता है। इन समस्या को लेकर कई बार सम्बंधित विभाग की वरीय पदाधिकारी को अवगत करबाने के बाबजूद विभाग के द्वारा चार वार्ड के खजौली गांव में एक अतरिक्त विधुत ट्रांसफार्मर लगाना मुनासिब नही समझ रहे है। जिसके कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
