खजौली, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खजौली समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजौली के अंतर्गत गत संचालित आरबीएसके कार्यक्रम के तहत बेंता गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र अमन कुमार का कटा होंठ की सफल ऑपरेशन किया गया।अमन की कटा होंठ की सफल ऑपरेशन हो जाने के बाद से परिजनों में खुशी का लहर है। वही ऑपरेशन के बाद अमन पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। वही आरबीएस के खजौली टीम के द्वारा स्पिच थेरेपी के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस दौरान आरबीएसके टीम के सदस्य डॉ. रमेश पासवान बताते है कि आरबीएसके योजना के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र पर चलंत चिकित्सा दल के द्वारा स्वस्थ्य जांच नियमित रूप से किया जाता है। वही इस योजना के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के कई बच्चों को सफल ऑपरेशन किया जा चुका है, वही कई की इलाज नियमित रूप से किया जा रहा है।
इस मौके पर आरबीएसके डॉ. रमेश पासवान, डॉ. जितेंद्र कुमार एएनएम सीता सुमन सहित अन्य मौजूद थे।
